{"_id":"63ec8298f254a5bd520e0067","slug":"bahubali-mla-abbas-expected-to-reach-pachlana-jail-by-2-pm-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: बाहुबली विधायक अब्बास दोपहर सवा दो बजे पहुंचा पचलाना जेल, सख्त रहा सुरक्षा घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: बाहुबली विधायक अब्बास दोपहर सवा दो बजे पहुंचा पचलाना जेल, सख्त रहा सुरक्षा घेरा
Wed, 15 Feb 2023 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:28 PM IST
सार
चित्रकूट से सुबह 6 बजे यह काफिला रवाना हुआ था। करीब डेढ़ बजे जिले की सीमा में अब्बास का काफिला पहुंचा।
विज्ञापन
अब्बास अंसारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र बाहुबली विधायक अब्बास को चित्रकूट की जेल से जिले की पचलाना जिला जेल में लाया गया। चित्रकूट की जेल से कड़ी सुरक्षा में यहां की जेल लाया गया। दोपहर सवा दो बजे पचलाना जेल में बाहुबली अब्बास को लेकर कड़ी सुरक्षा में पुलिस की वैन पहुंची।
जेल के मुख्यद्वार से गाड़ियां अंदर ले जाई गईं। जेल के गेट पर बाहुबली को नहीं उतारा गया। मीडिया को पहले ही जेल के गेट के बाहर से हटा दिया गया। जेल प्रशासन ने औपचारिकताएं पूरी करके उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा है। चित्रकूट से सुबह 6 बजे यह काफिला रवाना हुआ था। करीब डेढ़ बजे जिले की सीमा में अब्बास का काफिला पहुंचा। इसे बाद बाईपास रोड से पुलिस अधिकारियों की निगरानी में काफिला पचलाना जिला जेल पहुंचा।