फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bah's double murder: Nine rounds of bullets fired after encircling him for ten minutes

बाह का दोहरा हत्याकांडः दस मिनट तक घेरकर नौ राउंड दागी गोलियां

Fri, 17 Dec 2021 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bah's double murder: Nine rounds of bullets fired after encircling him for ten minutes
ोहरा हत्याकांड: शव देखकर बिलखती दिनेश सिंह की पत्नी ममता और महेश सिंह की पत्नी कलावती - फोटो : Agra Dehat
बाह (आगरा)। चित्तरपुरा गांव में खेत में लेजम बिछाने के विवाद का तो बहाना था, दरअसल जमीन के विवाद में कल्लू सिंह पक्ष ने पहले से तैयारी कर रखी थी। यही वजह थी कि रास्ते में ही एक ओर से सरसों के खेत और दूसरी ओर से बुर्जी की ओट से गोलियां दागी गईं। करीब दस मिनट तक चली गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

गोलियां लगने से खून से लथपथ हुए दिनेश सिंह और महेश सिंह गिरकर बेहोश हो गए। इसके बाद हमलावर हथियार लहराते हुए भाग गए। दिनेश सिंह के भाई रामू और बेटे रिंकू ने दुबक कर जान बचाई। एक के बाद एक दागी गई नौ राउंड गोलियों में से पांच गोलियां महेश सिंह को और एक गोली दिनेश सिंह को लगी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक साल पुराने जमीन के विवाद में छह महीने पहले पंचायत के बाद सुलह हो गई थी। बृहस्पतिवार को मेड़ न काटने और लेजम न बिछाने को बोला था। बावजूद इसके लेजम के लिए मेड़ काट दी। जानकारी मिलने पर जा रहे थे। रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर हमला बोला गया है।
विज्ञापन

चित्तरपुरा में दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घर को खंगाला। दरवाजे पर खडे़ ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। घर पर मिली बुजुर्ग महिला को भी हिरासत में ले लिया। हमलावर और उनके परिवार की महिलाएं भी भाग निकली। दरवाजे पर पशु बंधे रह गए। महिलाओं समेत परिजनों के भागने से भी पीड़ित परिवार को अंदेशा है कि पूरी तैयारी के साथ हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। चित्तरपुरा गांव में दोहरी हत्या की वारदात से दहशत का माहौल है। लोग कुछ भी बोलने से कतरा रहे है। ज्यादातर लोग घरों से बाहर नहीं निकले। गांव के लोग अनहोनी की आशंका से भी खौफजदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्तरपुरा में हुई घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली लगने से जमीन पर गिरे खून से लथपथ महेश और दिनेश छटपटा रहे थे। मौके पर मौजूद रामू और रिंकू असहाय थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने फोन से एंबुलेंस को बुलाया। इसके बाद ही परिजन दोनों को अस्पताल ले जा सके, इसमें करीब एक घंटे लग गया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि दोनों को समय पर इलाज मिल जाता तो शायद जान बच सकती थी।
दिनेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो अन्य भाई बेंचे लाल और रामू हैं। इसमें दिनेश अकेला कमाने वाला था। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े भाई की बेटी रूबी का रिश्ता चांगौली गांव में तय कर दिया था। कुछ दिन पहले ही गोद भराई की रस्म की गई थी। अपनी बेटी आरती के लिए रिश्ते की तलाश कर रहे थे। अब हत्या के बाद परिजनों को सूझ नहीं रहा कि रूबी और आरती की शादी कैसे करेंगे। वहीं महेश सिंह भी तीन भाई थे। महेश पर ही परिवार आश्रित था। उनके दो बेटा और दो बेटियां हैं।

चित्तरपुरा में दोहरे हत्याकांड से परिवार में मातम पसरा है, जबकि गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा दिखा। हत्या के बाद दिनेश सिंह की पत्नी ममता और महेश सिंह पत्नी कलावती तो बेसुध हो गई थीं। होश में आने पर ममता यही कहकर बिलखने लगी कि बच्चों राहुल और आरती की देखभाल कौन करेगा। कलावती भी बच्चों गोविंद, कामिनी, प्रियंका, संदीप की परवरिश की बातें कहकर बिलखने लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed