{"_id":"622a49dab7b61b22106f8d6a","slug":"baghel-could-not-overtake-akhilesh-mainpuri-news-agr5267946159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश से आगे नहीं निकले बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश से आगे नहीं निकले बघेल
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले की वीवीआईपी सीट करहल पर मुकाबला एकतरफा रहा। किसी भी राउंड में भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल प्रतिद्वंद्वी अखिलेश यादव से आगे नहीं निकल सके। इस सीट पर हर राउंड में अखिलेश की साइकिल रफ्तार पकड़े रही।
करहल विधानसभा सीट पर खुद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैदान उतरे। भाजपा ने उनके सामने केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा। दोनों ही दलों ने जीत के लिए खूब जोर लगाया। परिणाम आए तो मुकाबला एकतरफा रहा। सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव ने पहले ही राउंड में बढ़त बना ली थी। इसके साथ ही हर राउंड में जीत का फासला बढ़ता गया। अखिलेश यादव को पहले राउंड में 7298 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बघेल को सिर्फ 504 वोट मिले। पांचवे राउंड में 25263 वोट हासिल करके अखिलेश की साइकिल ने रफ्तार पकड़ ली। साइकिल का पीछ कर रहे बघेल इस राउंड तक 8955 वोट ही हासिल कर सके थे।15वे राउंड तक अखिलेश यादव को 69323 वोट तो वहीं भाजपा के बघेल को 31880 वोट मिले। 19वे राउंड में सपा के अखिलेश यादव को 89293 तो वहीं एसपी सिंह बघेल को 38691 वोट मिले।
करहल में कुल 34 राउंड में मतों की गणना हुई, किसी भी राउंड में भाजपा प्रत्याशी बढ़त नहीं बना पाए। अखिलेश की जीत से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह तो दिखा, लेकिन प्रदेश में हुई पार्टी की करारी हार ने उन्हें मायूस कर दिया।