{"_id":"6144f8988ebc3e3ee67eb4a5","slug":"badamaashon-se-bhida-susheel-golee-maarakar-hatya-agra-news-agr508055683","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों से भिड़ा सुशील, गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों से भिड़ा सुशील, गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कालिंदी विहार में प्लाईबोर्ड एंड ग्लास एल्युमीनियम की दुकान में शुक्रवार रात तीन बदमाशों ने लूट की कोशिश की। कर्मचारी सुशील बदमाशों से भिड़ गया और दो बदमाशों को बाहर ले आया। इस बीच तीसरे बदमाश ने उसे गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एत्मादपुर निवासी वीर बहादुर उर्फ भूरा की कालिंदी विहार में सौ फुटा मार्ग पर राधिका प्लाईबोर्ड एंड ग्लास एल्युमीनियम के नाम से शोरूम है। यहां शुक्रवार को मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी सुशील चौहान काम करने आया था। वह दयालबाग में रह रहा था।
वीर बहादुर ने पुलिस को बताया कि उनके पास माल आने वाला था, इसलिए सुशील को रोक रखा था। रात करीब 10:30 बजे दुकान पर एक बाइक पर तीन बदमाश आए। इनमें से दो बाइक से उतरकर अंदर आए और सामान दिखाने को कहा। जब वीर बहादुर सामान निकालने लगे तभी बदमाशों ने गल्ले में रखे रुपये देने को कहा। उन्होंने विरोध किया तो धमकी देने लगे। बदमाश गल्ला खोलने की कोशिश करने लगे तो उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर दुकान में बैठा सुशील बदमाशों से भिड़ गया। उसने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और घसीटता हुआ बाहर ले आया। तभी बाइक पर खड़ा बदमाश आया और उसने सुशील के सीने में गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। बदमाशों ने एक और गोली चलाई।
विज्ञापन
कर्मचारी को वीर बहादुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार और सीओ छत्ता दीक्षा सिंह पहुंच गईं। पुुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन बदमाशों के चेहरे साफ नहीं आ सके। वह मास्क भी लगाए थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी देर से सुशील का शव दुकान में पड़ा रहा। क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने फोन कर अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
दुकान मालिक वीर बहादुर ने पुलिस को बताया कि एक परिचित महिला ने सुशील को नौकरी पर रखवाया था। आज उसका पहला ही दिन था। सुशील की मौसी कालिंदी विहार में रहती हैं।
तीन बदमाशों ने दुकान में लूट की कोशिश की थी। इस पर सुशील चौहान बदमाशों से भिड़ गया था। बदमाशों की गोली से उसकी मौत हो गई। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। -मुनिराज जी. एसएसपी