फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bad weather at night, drizzle with strong wind

Agra News: रात में बिगड़ा मौसम, तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी

Sun, 16 Apr 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bad weather at night, drizzle with strong wind
मैनपुरी।
विज्ञापन

एक बार फिर शनिवार को रात में मौसम बिगड़ गया। रात दो बजे तेज हवाएं चलीं और फिर जिले भर में बूंदाबांदी हुई। इससे बहुत नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को मौसम बिगड़ने से नुकसान हो सकता है।
बीते एक सप्ताह से मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन शनिवार रात को मौसम ने करवट बदली। अचानक रात को दो बजे तेज गति से हवाएं चलने लगी। हवाओं की गति से आंधी जैसा अहसास हो रहा था। लेकिन कुछ ही देर में हवाओं के साथ ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

तेज हवा से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल पहले बिखर गई तो कई जगह दूसरे खेतों में भी चली गई। वहीं बूंदाबांदी के कारण नमी भी आ गई। इससे रविवार को किसान गेहूं की थ्रेसिंग का काम नहीं करा सके। दिन में भी मौसम का मिजाज बदलता रहा। दिन में धूप खिली तो वहीं शाम को हल्के बादल छाए रहे। धूप के कारण दिन में लोग भी परेशान नजर आए। अधिकतम तापमान जहां 41 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
18 अप्रैल तक छाए रह सकते हैं बादल
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार किसानों की परेशानी अभी बनी रहेगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 18 अप्रैल तक बादल छाए रहने की आशंका है। हालांकि बारिश होने की आशंका कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed