{"_id":"69d73188692e5e24fd0f2fe8","slug":"bad-roads-continue-despite-accidents-ahead-of-ambedkar-jayanti-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: आंबेडकर जयंती पहले भी नहीं सुधर सकी सड़कों की हालत, गड्ढों की मरम्मत के नाम पर भी हो रही खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आंबेडकर जयंती पहले भी नहीं सुधर सकी सड़कों की हालत, गड्ढों की मरम्मत के नाम पर भी हो रही खानापूर्ति
Thu, 09 Apr 2026 10:26 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:26 AM IST
सार
गड्ढों से भरी सड़कों के कारण हादसों में जान तक जा चुकी है, फिर भी मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। आंबेडकर जयंती मेले से पहले भी हालात जस के तस हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
सड़कें बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के टेढ़ी बगिया क्षेत्र में जलेसर रोड और 100 फुटा मार्ग पर वर्षों से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर मेले और शोभायात्राओं का आयोजन होता है। फिर भी यहां की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। हादसों के बाद भी सड़कें सुधारी नहीं गईं। मेले से सड़क पर गड्ढों की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है।
विज्ञापन
सौ फुटा मार्ग पर 19 फरवरी को बाइक सवार राजमिस्त्री जितेंद्र की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई थी। घटना के बाद अधिकारियों ने तत्काल गड्ढों में बजरी डलवाकर एक सप्ताह के भीतर सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने का दावा किया था। लेकिन अब भी हालात जस के तस बने हुए हैं। गड्ढों में बारिश के कारण पानी भर गया है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। सौ फुटा मार्ग के दुकानदार अरमान अली और रिजवान ने बताया कि हर दिन हादसे होते रहते हैं। फिर भी समस्या दूर नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के दौरान मरम्मत की होती का खानापूर्ति
100 फुटा मार्ग मेला आयोजन कमेटी अध्यक्ष कर्मवीर भारती का कहना है कि आंबेडकर जयंती की तैयारियां चल रही है। शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। लेकिन निगम के कर्मचारी दो दिन पहले रास्ते ठीक करने की खानापूर्ति के लिए बजरी डाल देते हैं।

टेढ़ी बगिया से आंवलखेड़ा तक सड़क खराब
जलेसर मार्ग मेला कमेटी अध्यक्ष श्याम प्रकाश बोधी का कहना है बरसों से आयोजित हो रहे मेले से ठीक दो दिन पहले ही लोक निर्माण विभाग हरकत में आता है। गड्ढों में गिट्टी, डामर भरकर रास्ता ठीक करने की खानापूर्ति कर दी जाती है। जबकि टेढ़ी बगिया से लेकर आंवलखेड़ा तक सड़क बदहाल पड़ी है। सड़क पर सैकड़ों गड्ढे हैं।