फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Babu of society and chit fund arrested for taking bribe in Agra

1 लाख की मिठाई का डिब्बा: आगरा में सोसाइटी एवं चिटफंड का बाबू फंसा लालच में, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Fri, 29 Sep 2023 06:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 06:11 PM IST
सार

आगरा में सोसाइटी एवं चिटफंड का बाबू  रिश्वत लेते  रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जिसमें बाबू बड़ी ही आसानी से फंस गया। 

विज्ञापन
Babu of society and chit fund arrested for taking bribe in Agra
आरोपी बाबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के उप निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स कार्यालय में तैनात बाबू अजय कुमार यादव को 1 लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बाबू ने मथुरा की श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समिति के सदस्य से विवाद निस्तारण के लिए 2 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। 1 लाख ले चुका था। बाकी 1 लाख को मिठाई के डिब्बे में प्रसाद के रूप में लेने के लिए शिकायतकर्ता को बुलाया था। शुक्रवार को विजिलेंस आगरा सेक्टर की टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी को शनिवार को मेरठ की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


जोशीपाड़ा, महावन, मथुरा निवासी भवानी शंकर ने उप निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स कार्यालय में श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समिति का पंजीकरण कराया था। सोसाइटी ने 2020 में पंजीकरण निरस्त कर दिया था। समिति की बहाली के लिए बाबू ने रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


कार्यालय के बाबू अजय कुमार यादव ने उन्हें नोटिस दिया था। 25 सितंबर तक सारे प्रपत्र मांगे थे। उन्होंने बाबू से फाइल निस्तारित करने का आग्रह किया था। मगर, वह फाइल को आगे नहीं बढ़ा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 2 लाख रुपये घूस मांग रहा था। उन्होंने 1 लाख रुपये दे दिए। तब भी रकम बाबू ने मिठाई के डिब्बे में ली थी। बाकी रकम 29 सितंबर को देनी थी। मगर, उनके पास अब रुपये नहीं थे। 26 सितंबर को उन्होंने विजिलेंस में शिकायत की।


आज मेरठ कोर्ट में पेश करेंगे
एसपी विजिलेंस शगुुन गौतम ने बताया कि शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर टीम गठित की गई। पीड़ित को मिठाई के डिब्बे में रुपये रखकर कार्यालय भेजा गया। इस दौरान टीम भी मौजूद रही। बाबू ने मिठाई के डिब्बे में रखी रकम ले ली। इस पर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उसे विजिलेंस कार्यालय लाया गया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को शनिवार को मेरठ की कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाबू से पूर्व में दिए रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed