{"_id":"6516c5f4d421d0a8700228e3","slug":"babu-of-society-and-chit-fund-arrested-for-taking-bribe-in-agra-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 लाख की मिठाई का डिब्बा: आगरा में सोसाइटी एवं चिटफंड का बाबू फंसा लालच में, ऐसे हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 लाख की मिठाई का डिब्बा: आगरा में सोसाइटी एवं चिटफंड का बाबू फंसा लालच में, ऐसे हुआ गिरफ्तार
Fri, 29 Sep 2023 06:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 29 Sep 2023 06:11 PM IST
सार
आगरा में सोसाइटी एवं चिटफंड का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जिसमें बाबू बड़ी ही आसानी से फंस गया।
विज्ञापन
आरोपी बाबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के उप निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स कार्यालय में तैनात बाबू अजय कुमार यादव को 1 लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बाबू ने मथुरा की श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समिति के सदस्य से विवाद निस्तारण के लिए 2 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। 1 लाख ले चुका था। बाकी 1 लाख को मिठाई के डिब्बे में प्रसाद के रूप में लेने के लिए शिकायतकर्ता को बुलाया था। शुक्रवार को विजिलेंस आगरा सेक्टर की टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी को शनिवार को मेरठ की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जोशीपाड़ा, महावन, मथुरा निवासी भवानी शंकर ने उप निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स कार्यालय में श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समिति का पंजीकरण कराया था। सोसाइटी ने 2020 में पंजीकरण निरस्त कर दिया था। समिति की बहाली के लिए बाबू ने रिश्वत मांगी थी।
कार्यालय के बाबू अजय कुमार यादव ने उन्हें नोटिस दिया था। 25 सितंबर तक सारे प्रपत्र मांगे थे। उन्होंने बाबू से फाइल निस्तारित करने का आग्रह किया था। मगर, वह फाइल को आगे नहीं बढ़ा रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि 2 लाख रुपये घूस मांग रहा था। उन्होंने 1 लाख रुपये दे दिए। तब भी रकम बाबू ने मिठाई के डिब्बे में ली थी। बाकी रकम 29 सितंबर को देनी थी। मगर, उनके पास अब रुपये नहीं थे। 26 सितंबर को उन्होंने विजिलेंस में शिकायत की।
आज मेरठ कोर्ट में पेश करेंगे
एसपी विजिलेंस शगुुन गौतम ने बताया कि शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर टीम गठित की गई। पीड़ित को मिठाई के डिब्बे में रुपये रखकर कार्यालय भेजा गया। इस दौरान टीम भी मौजूद रही। बाबू ने मिठाई के डिब्बे में रखी रकम ले ली। इस पर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उसे विजिलेंस कार्यालय लाया गया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को शनिवार को मेरठ की कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाबू से पूर्व में दिए रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।