{"_id":"68bbdc30a1a7f2159a005bf5","slug":"baba-bageshwar-dhirendra-shastri-will-not-come-to-agra-program-got-cancelled-at-last-moment-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सभी के पूर्वज सनातनी...', आगरा में कार्यक्रम रद्द होने के बाद ये बोले बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सभी के पूर्वज सनातनी...', आगरा में कार्यक्रम रद्द होने के बाद ये बोले बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री
Sat, 06 Sep 2025 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:31 PM IST
सार
आगरा में बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन कार्यक्रम प्रशासन ने रद्द कर दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते ये निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम के आयोजक ने इसकी पुष्टि की। आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, लेकिन किसी अपरिहार्य कारण से यह कार्यक्रम अब आयोजित नहीं किया जाएगा।
पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन का कार्यक्रम तारघर मैदान में प्रस्तावित था, लेकिन शुक्रवार को भारी वर्षा के बाद हुई अव्यवस्थाओं के बाद कार्यक्रम स्थल बदल दिया गया था। इसके लिए फतेहाबाद रोड स्थित राज देवम गार्डन को चुना गया। जहां प्रवेश सिर्फ पास के आधार पर होने की बात कही थी, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
इस दाैरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के अत्यधिक संख्या में आने के चलते प्रशासन के कहने पर कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में सात नवंबर से 16 नवंबर तक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने, यमुना को बचाने और हिंदुओं को संगठित करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से कहेंगे कि यमुना मैया काे निर्मल कर दें, जिससे यमुना का जल फिर से ठाकुरजी पर चढ़ने लगे।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन का मतलब है जिसका न आदि है और न अंत है। तीन हजार वर्ष पूर्व कोई रहता था, तो सिर्फ सनातनी रहते थे। इसलिए जितने भी लोग यहां रह रहे हैं, वह अपने पूर्वज खंगालें, तो उनके सभी पूर्वज सनातनी मिलेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन