{"_id":"61576fcc8ebc3e372c07027e","slug":"b-sc-nursing-course-approved-by-the-government-40-seats-will-be-admitted-agra-city-news-agr509904623","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी नर्सिंग कोर्स को शासन से मंजूरी, 40 सीटों पर होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी नर्सिंग कोर्स को शासन से मंजूरी, 40 सीटों पर होगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में बीएससी-नर्सिंग कोर्स शुरू करने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। कोर्स की संबद्धता भी मिल गई है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता के लिए कॉलेज प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन में बीएससी कॉलेज का प्रस्ताव 2010-11 में मंजूर हुआ था। 2014 में कॉलेज की इमारत बनकर तैयार हो गई। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्धता और इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता न मिलने के कारण कोर्स शुरू नहीं हुआ। अब शासन से कोर्स शुरू करने की अनुमति मिल गई है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय से संबद्धता भी हो गई है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता के लिए आवेदन कर दिया है। जल्द ही वहां से टीम निरीक्षण करेगी। इस कोर्स में 40 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इससे छात्रों को आसानी तो होगी ही, एसएन कॉलेज को प्रशिक्षु नर्सिंग स्टाफ भी मिल जाएगा, जिससे नर्सिंग स्टाफ की कमी भी पूरी होगी।
बीएससी नर्सिंग कॉलेज करीब 12 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ। यह दो मंजिला है और इसमें पुस्तकालय, प्रयोगशाला और कक्षाओं के लिए फर्नीचर भी स्थापित हो चुका है। 2014-15 में अमृता कपूर को यहां का प्रधानाचार्य भी नियुक्त किया था। दो साल तक इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मान्यता न मिलने के कारण कॉलेज में कोर्स शुरू नहीं हो पाया।