फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   B J P

कार्यकर्ता जनता की सेवा कर प्रधानमंत्री के सपनों को करें साकार- रामनरेश

Thu, 17 Sep 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
B J P
दिव्यांग बालिका को व्हीलचेयर देते कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री व नगर पालिका चेयरमैन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर नगर पालिका के शहीद पार्क में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने 70 दिव्यांगों को उपकरण दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता जनता की सेवा कर प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करें।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। 14 सितंबर से 20 सितंबर तक लगातार कार्यक्रम आयोजित होने हैं। सरकार जनता के हित के लिए एक के बाद एक काम कर रही है। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त करने और राम मंदिर निर्माण के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वह भी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनता की सेवा का संकल्प लें।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी ने कहा कि नगर में विकास के लिए वे हरसंभव प्रयास कर रही हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता ने उपस्थित लोगों का सम्मान किया। कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान और संचालन प्रदीप तिवारी ने किया। डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र राठौर, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अरविंद सिंह तोमर, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता, राहुल चतुर्वेदी, मंजूषा चौहान, अजय पाल सिंह, करनपाल सिंह, विश्वनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगों को मिले ये उपकरण
15 व्हीलचेयर, 25 छड़ी, 10 बैसाखी, 10 वॉकर, पांच ट्राई साइकिल और पांच कान की मशीन बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed