फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Azadi Ka Amrit Mahotsav Tiranga rally taken out in Kasganj and Etah

आजादी का अमृत महोत्सव : कासगंज और एटा में निकाली गई तिरंगा रैली, गूंजे भारत माता की जय के नारे

Thu, 11 Aug 2022 04:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Aug 2022 04:12 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव में हर तरह देशभक्ति के रंग बिखर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को कासगंज में स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली, जिसे डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav Tiranga rally taken out in Kasganj and Etah
कासगंज में निकाली गई तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कासगंज में गुरुवार को वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के उद्घोष के बीच उत्साह के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली से पूरा शहर तिरंगामय हो गया। हर जगह तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा था। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक बीवीजीटी एस मूर्ति ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। तिरंगा रैली को शहर में कई जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

विज्ञापन


तिरंगा रैली श्री गणेश इंटर कॉलेज से शुरू होकर बाजार के मार्गों पर भ्रमण करती हुई प्रभु पार्क पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने लोगों से घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। इस रैली में 24 स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिला अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, एसडीएम, सीओ जिले के अन्य अधिकारी रैली में शामिल हुए। पूर्व सैनिकों ने भी तिरंगा रैली में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


एटा के अवागढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत होमगार्ड के जवानों ने खंड विकास कार्यालय से तिरंगा पदयात्रा निकाली, जिसका समापन थाना कोतवाली पर हुआ। दूसरी ओर सहकारिता विभाग द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली का अवागढ़ आगमन पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मैनपुरी में भी होमगार्ड के जवानों ने तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed