{"_id":"62f9c021b1286d2842738256","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsav-independence-day-2022-celebration-in-agra-mathura-firozabad-mainpuri-etah-and-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजादी का जश्न: ब्रज में निकाली गईं तिरंगा यात्रा, भारत माता के लगे जयकारे, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का जश्न: ब्रज में निकाली गईं तिरंगा यात्रा, भारत माता के लगे जयकारे, देखें तस्वीरें
Mon, 15 Aug 2022 04:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Aug 2022 04:14 PM IST
सार
ताजनगरी आगरा के साथ ही मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज में सुबह से ही लोगों में आजादी के इस पर्व को लेकर उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की धूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव में ताजनगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 15 अगस्त की सुबह से तिरंगा यात्राएं, तिरंगा बाइक रैलियां निकालकर जश्न का दौर शुरू हो गया। लोगों द्वारा एक दूसरो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी जा रही हैं। ऐतिहासिक और सरकारी इमारतों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। वहीं आगरा के साथ ही मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज में भी सुबह से ही तिरंगा यात्राएं और तिरंगा बाइक रैलियां का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधि
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी कासगंज में कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं जिले में माहेश्वरी समाज के द्वारा 75 मीटर के झंडे के साथ अमृत महोत्सव के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम अंकित अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया
- फोटो : अमर उजाला
एटा कलक्ट्रेट परिसर में डीएम अंकित अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
र पं.मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पं.मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं में जोश और उत्साह नजर आया। छात्राओं द्वारा अपने चेहरे पर तिरंगा झंडे की आकृति बनाने के साथ ही भारत का नक्शा भी बनाया। छात्राएं जोश और उत्साह के साथ तिरंगा लहराती दिखीं।