{"_id":"659c0d536eabbad18f0f47ea","slug":"ayodhya-ram-temple-complex-will-be-fragrant-with-108-feet-long-3500-kg-incense-sticks-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: 108 फीट लंबी धूप बत्ती से महकेगा राम मंदिर का परिसर, गुजरात से पहुंची आगरा; फूलों से हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: 108 फीट लंबी धूप बत्ती से महकेगा राम मंदिर का परिसर, गुजरात से पहुंची आगरा; फूलों से हुआ स्वागत
Mon, 08 Jan 2024 08:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:27 PM IST
सार
Ram Mandir: 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर देशभर में उल्लास है। देश के कोने कोने से भक्त मंदिर के लिए भेंट लेकर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात के वडोदरा से 108 फींट लंबी धूपबत्ती अयोध्या ले जाई जा रही है।
विज्ञापन
108 फीट लंबी धूप बत्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
योगी सरकार अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने में जुटी हुई है। इसको लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। श्रीराम मंदिर को महकाने के लिए गुजरात के वडोदरा से 108 फीट लंबी धूप बत्ती अयोध्या ले जाई जा रही है। भरतपुर से होते हुए आगरा के फतेहपुर सीकरी और किरावली पर यह धूपबत्ती पहुंची। इसके पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में लोग हाईवे पर पहुंच गए और धूपबत्ती को देखकर जय श्री राम के नारे लगाने लगे।
वडोदरा से शुरू हुआ सफर धूपबत्ती की शोभायात्रा में बदल गया है। सोमवार को राजस्थान के भरतपुर होते हुए यह करवा आगरा के फतेहपुर सीकरी और किरावली पर पहुंची। 3610 किलो वजन की 108 फुट लंबी और करीब साढ़े तीन फीट चौड़ी धूपबत्ती को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने धूपबत्ती का फूल बरसा कर स्वागत किया। छह महीने में यह बनकर तैयार हुई धूपबत्ती वड़ोदरा में तैयार की गई है। इस विशेष धूपबत्ती को बनाने में अनेक तरह की जड़ी बूटियां का प्रयोग किया गया है। यह धूपबत्ती करीब डेढ़ महीने तक अनवरत चलेगी। करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में अपनी खुशबू फैलाएगी।
धूपबत्ती का निर्माण करने वाले गुजरात निवासी बिहाभरबाड़ ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसमें भेंट करने के लिए इस धूपबत्ती का निर्माण किया गया है। इसे तैयार करने में देसी गाय का गोबर, देसी गाय का घी, धूप सामग्री सहित अनेक प्रकार की जड़ी बूटियां का इस्तेमाल किया गया हैं। इस धूपबत्ती का उपयोग किया जाएगा तो करीब डेढ़ महीने तक यह जलती रहेगी और 50 किलोमीटर क्षेत्र में अपनी खुशबू फैलाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: रघुवर की प्राण प्रतिष्ठा में गिरधर भेजेंगे उपहार, बांकेबिहारी के धाम से अयोध्या का ऐसा होगा एकाकार