फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha celebration in kasganj

यूपी: जगमग हुए हरि की पौड़ी के घाट, सोमेश्वर मंदिर में हुई श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा; छाया रहा उल्लास

Mon, 22 Jan 2024 07:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 07:21 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कासगंज में गजब का उत्साह नजर आया। रात होते ही हरि की पौड़ी के घाट जगमग हो उठे, तो वहीं दिनभर यहां कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha celebration in kasganj
kasganj news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के मोहनपुरा के श्री सोमेश्वर मंदिर पर प्रभु श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को हवन और मंत्रोच्चारण के साथ की गई। भक्तों ने हवन में आहुतियां दी थीं। श्रीराम की पूजन कर आरती उतारी गई। इससे पूर्व नगर में देव प्रतिमाओं का शोभायात्रा निकालकर भ्रमण किया गया।सोमेश्वर मंदिर पर सुबह नौ बजे श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं शोभायात्रा निकाल कर भ्रमण कराया गया। वहीं मंदिर को सजाया गया। मंदिर में हवन हुआ। मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहूतियां दी गई। श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान रेखा पुंढीर और विश्व हिंदू परिषद विभाग सेवा प्रमुख सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट रहे। 
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा में आचार्य पंडित दिवाकर पचौरी ने मंत्रोच्चारण कर विधि विधान से पूजन कराया। लोगों ने श्रीराम, माता जानकी और हनुमान का पूजन किया कर आरती उतारी। भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। वहीं शाम को मंदिर और घरों पर दीपक जलाएं। कार्यक्रम के दौरान विभाग संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उमाशंकर शर्मा, ब्रज प्रांत सहमंत्री विहिप राकेश त्यागी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मंडल अध्यक्ष प्रेमवीर सिंह एडवोकेट, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनपुरा कस्बा में आरएसएस ने निकाली शोभायात्रा
मोहनपुरा कस्बा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भक्तों ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। नगर में शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्पों की बारिश की। इस दौरान विभाग संघचालक मान उमाशंकर, विभाग प्रचार प्रमुख डॉ. नरेश नंदन, जिला प्रचारक संदीप, सत्यप्रकाश मिश्र, संजीव यदुवंशी, हरीशंकर गोला, रेवाशंकर, शेखर राठौर, अतुल माहेश्वरी, विनोद गोला, दीपक मिश्र, विजय पुंढीर, बबलू, अनुभव मिश्र, आयुष पुंढीर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

जगमग हुए हरि की पौड़ी के घाट
प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार को हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग दीप प्रज्वलन से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने घाटों पर हजारों दीप प्रज्वलित कर खुशी मनाई। नगर पालिका द्वारा तीर्थनगरी के प्रमुख मंदिरों सोमेश्वर, वराह मंदिर , गंगा माता आदि हरि की पौड़ी किनारे झालर, रंगीन बल्व आदि लगाकर भव्य रोशनी की गई। लोगों ने अपने घरों पर दीप प्रज्वलित कर प्रभु राम की पूजा अर्चना की। पटाखे फोड़ करराम लला के आगमन की खुशी मनाई गई। मानस मंदिर के सामने घाट पर गंगा आरती सेवा समिति द्वारा मां गंगा की महाआरती की गई। इस अवसर पर गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश कटारे, संतोष मिश्रा, श्रीभगवान उपाध्याय, शैलेंद्र महेरे, अनुराग शर्मा, अंकुर शर्मा, संतोष भारद्वाज आदि श्रृद्धालु शामिल रहे।
 

तीर्थनगरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बांटी खीर हलवा
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में तीर्थनगरी का पूरा बाजार, हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग केसरिया गुब्बारे व रंग बिरंगी झालरों से जगमगाता रहा। राम भक्तों ने बाजार में जगह जगह राम लला का चित्र रखकर पूजा अर्चना की। चाय, हलवा, खीर बांटी व भंडारे आयोजित किए। तीर्थनगरी के चंदन चौक में व्यापार मंडल ने हलवा बांटा। इस दौरान विकास तिवारी, गौरव रामलोटा, दीपक चौधरी, चेतन अग्रवाल, राहुल वाष्र्णेय आदि रहे। महाकाल मार्केट में व्यापारी जितेंद्र गुप्ता, सोनू साहू, सुशील गुप्ता आदि ने खीर बांटी। सराफा व्यापारी दिवाकर सोनी, मनोज अग्रवाल, योगेश सोनी, कपिल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, शुभम अग्रवाल आदि ने हलवा और चाय बांटी। रामसिंह पुरा में सुशील माहेश्वरी, सचिन अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि ने बूंदी बांटी। कछला गेट पर नवनीत बौहरे, दीपू बौहरे ने हलवा बांटा। बदरिया में राहुल अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सनी अग्रवाल,सुनील अग्रवाल, राजीव मित्तल, अमित मित्तल आदि ने भंडारे का आयोजन किया। चक्रतीर्थ मोहल्ले में पूर्व प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी ने राम चरित मानस पाठ का आयोजन कर प्रसाद बांटा। बीजेपी नेत्री अनीता उपाध्याय ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर प्रसाद बांटा। पूर्व प्रधानाचार्य लक्ष्मी कांत गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया। मोहल्ला मढ़ई में अंकुर पाराशर, उत्कर्ष पाराशर, गोविंद महेरे , मुन्नालाल, विजय अग्रवाल आदि ने भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed