फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ayodhya mamla, police

जरा भी अराजकता फैलाई तो होगी कार्रवाई

Fri, 08 Nov 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
ayodhya mamla, police
08एमएनपी-42- रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते डीएम व एसपी - फोटो : MAINPURI
बरनाहल। अयोध्या मामले को लेकर जनपद पुलिस एलर्ट पर है। अधिकारी पैदल गश्त के साथ ही शांति समिति की बैठकें आयोजित कर आपसी भाईचारे को कायम रखने की अपील कर रहे हैं। वहीं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरनाहल के गांव दिहुली में एसडीएम करहल रतन वर्मा व प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सभी सहर्ष स्वीकार करें। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, आपसी भाईचारा कम न होने पाए। अराजक तत्वों के बारे में पुलिस को जानकारी दें। तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अगर कोई भ्रामक तथ्य पेश किए जाते हैं तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत किन्हावर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एसआई कादिर शाह व ग्राम प्रधान ने संभ्रात लोगों के साथ बैठक की। सभी से सुप्रीम कोर्ट के आने वाले निर्णय का सम्मान करते हुए पालन करने का संकल्प लिया। एसआई ने कहा कि सभी को कोर्ट के निर्णय का फैसला करना चाहिए। हम एक हैं और हमेशा रहेंगे। हमें यह बात हर हाल में साबित करते हुए भाईचारा कायम करना है। हमेशा से जैसे एक दूसरे की खुशियों व गम में शरीक होते रहे हैं आगे भी यह परंपरा कायम रहनी चाहिए। बैठक में चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुसमरा चौकी पर आयोजित बैठक में सीओ प्रयांक जैन ने कहा कि वह सभी लोगों से यही अपील करते हैं कि न्याय पालिका के निर्णय का सम्मान करें। निर्णय जो भी हो उसका सम्मान किया जाए। अधिकारी ने गांव-गांव जाकर लोगों से बातचीत की। अयोध्या मामले को लेकर उनकी राय ली, वहीं शांति व्यवस्था कायम रखे जाने का आश्वासन लिया। कहा कि यदि किसी का कोई सवाल है या समस्या तो वह बताएं, प्रशासन उसकी हर संभव मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed