फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   axle of a coach of Tejas Express turned dangerously red train stood still for half an hour

Railway News: तेजस एक्सप्रेस के एक कोच का एक्सेल हुआ खतरनाक रूप से लाल, आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन

Thu, 21 Mar 2024 03:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 03:45 PM IST
सार

तेजस एक्सप्रेस के एक कोच का एक्सल (दोनों पहिए को जोड़ने वाला लोहा) गर्म होकर लाल हो गया, जिसके कारण बड़ा हादसा हो सकता था। इस वजह से ट्रेन को रोक दिया गया। यहां करीब ट्रेन आधा घंटे तक खड़ी रही।  कोच को हटाने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। 

विज्ञापन
axle of a coach of Tejas Express turned dangerously red train stood still for half an hour
हॉट एक्सल - फोटो : KOSI

विस्तार

दिल्ली रेलखंड पर दौड़ रही तेजस एक्सप्रेस के एक कोच में हॉट एक्सल  (दोनों पहिए को जोड़ने वाला लोहा) हो गया। ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर रोककर कोच को हटाया गया, तब ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। ट्रेन करीब आधा घंटे टूंडला में खड़ी रही।
विज्ञापन

 
घटना बुधवार रात साढ़े नौ बजे करीब की है। नई दिल्ली से लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस में दिल्ली रेलखंड पर सरपट दौड़ रही थी। ट्रेन चमरोला स्टेशन से पास हुई तभी ट्रेन के इंजन से तीसरे कोच पेंट्रीकार के चक्कों से धुंआ निकलने पर चमरौला रेलवे स्टेशन पर लगी मशीन से कंट्रोल रूम को हॉट एक्सल की जानकारी मिली। जानकारी होते ही चालक को ट्रेन धीमी गति से टूंडला तक लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

  
नॉन स्टॉप ट्रेन को रात 10 बजे टूंडला स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन में चल रहे स्टाफ की मदद से इंजन से तीसरे कोच पेंट्रीकार को काटकर ट्रेन से अलग किया गया। तब कहीं जाकर ट्रेन 10.30 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। ट्रेन के खड़े रहने के कारण यात्रियों को भी परेशान उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed