{"_id":"6026c2c28ebc3ee9365bf4c6","slug":"awareness-program-in-mainpuri-mainpuri-news-agr480398485","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में 50 स्कूलों में दिया जाएगा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में 50 स्कूलों में दिया जाएगा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तराखंड के चमोली में आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिले के 50 स्कूलों के छात्र-छात्राएं आपदा प्रबंधन का तरीका सीखेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण से पत्र प्राप्त होने के बाद अपर जिलाधिकारी बीराम ने जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए को पत्र जारी कर जिले के कॉलेजों और विद्यालयों के चयन के निर्देश दिए हैं। एडीएम का आदेश प्राप्त होते ही जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए ने कॉलेजों को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया है।
40 राजकीय एवं सहायता प्राप्त कॉलेज होंगे चिह्नित
राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण से भेजे गए पत्र के अनुसार जिले में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण के लिए 40 राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों का चयन होगा। जबकि 10 प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर कॉलेजों की सूची तैयार की जा रही है। शीघ्र ही सूची अपर जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी जाएगी।
नाजर सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक