फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Awareness campaign against cyber crime launched

साइबर अपराध के खिलाफ जागरुकता अभियान की शुरुआत

Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign against cyber crime launched
मैनपुरी। साइबर अपराध के प्रति जानकारी की कमी के चलते आए दिन कोई न कोई इनका शिकार बनता है। लेकिन अब अपराध पर लगाम कसने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। प्रत्येक महीने के पहले बुधवार को अब शिविर आयोजन किए जाएंगे। इसमें एक्सपर्ट धोखाधड़ी से बचने के तरीकों के बारे में बताएंगे। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे।
विज्ञापन

साइबर क्राइम की ओर से ऑनलाइन धोखाधड़ी के कई मामलों में खुलासे किए जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी ऑनलाइन फ्रॉड के मामले नहीं रुक रहे हैं। जनपद ही नहीं गैर जपनदों में भी आए दिन इस तरह के मामले सामने आते हैं। जागरूकता की कमी के चलते आए दिन कोई न कोई साइबर ठगों का शिकार हो जाता है। अब ऐसा न हो, इसके लिए साइबर क्राइम सेल की ओर से जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि अब प्रत्येक महीने के पहले बुधवार को जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें एक्सपर्ट साइबर अपराध से बचने के तरीकों से जनता को अवगत कराएंगे। इसके साथ ही बताएंगे कि इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान किस तरह से सावधानी बरतें। ताकि वह धोखाधड़ी का शिकार न हों। प्रतिमाह अलग अलग थाना क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवीनार में पुलिसकर्मियों ने लिया भाग
अपराध पर रोकथाम के लिए महीने के पहले बुधवार को ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने एसपी कार्यालय में अधीनस्थों के साथ बेवीनार में भाग लिया। वहीं कोतवाली में इंस्पेक्टर भानू प्रताप सभी दरोगाओं के साथ बेवीनार में सम्मिलित हुए। आईजी की ओर से बेवीनार में सभी अधिकारियों कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed