{"_id":"61af98ca64c21e477c74a10b","slug":"awareness-about-corona-infection-is-necessary-mainpuri-news-agr5170648181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता जरूरी
विज्ञापन
जेल का निरीक्षण करते प्राधिकरण सचिव
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला जज अनिल कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को जेल का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक से कहा कि जेल बहुत ही संवेदनशील जगह है। जेल में क्षमता से अधिक बंदी हैं। कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता जरूरी है।
विघिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने मंगलवार को जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। प्राधिकरण सचिव ने जेल अस्पताल में भर्ती 28 बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। अल्प वयस्क बैरक में पहुंचकर बैरक में मौजूद 22 अल्प वयस्क बंदियों की शिकायतें सुनीं। जिन महिला बंदियों के साथ आश्रित बच्चे मिले उनकी भी समस्याएं सुनीं।
जेल अधीक्षक से कहा कि जेल में कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी इंतजाम करें। कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, डिप्टी जेलर मनोज कुमार शुक्ला, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह, जेल विजिटर रस्किन खान, जेल पीएलवी अजय चौहान मौजूद रहे।