फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Awareness about cancer

मैनपुरी में विश्व कैंसर दिवस पर दी तंबाकू छोडने की सलाह

Thu, 04 Feb 2021 06:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Awareness about cancer
जिला अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर लगा जागरूकता शिविर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। विश्व कैंसर दिवस पर जिला अस्पताल प्रांगण में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें मरीजों की शुगर और रक्तचाप की जांच की गई। उपचार देने के साथ ही लोगों को तंबाकू छोड़ने की सलाह दी गई। नोडल अधिकारी डॉ. संजीव राव बहादुर ने कहा कि जिले में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सबसे अधिक मरीज मुख कैंसर के हैं। जिसका कारण तंबाकू है। उन्होंने तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। डॉ. राज विक्रम सिंह ने कहा कि कैंसर एक घातक बीमारी है जो मनुष्य को समय से पहले मौत की तरफ ढकेल देती है। इससे बचने के लिए धूम्रपान से बचना होगा। प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह ने तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शिविर में शुगर के 16 मरीजों की जांच हुई । 27 मरीजों का रक्तचाप नापा गया। 16 मरीजों को तंबाकू छोड़ने की सलाह दी गई। डॉ. चाहत जौहरी, निर्मला सिंह, सोनल तिवारी, किरन यादव, अरुणा यादव, मोहित मिश्रा, वैभव गुप्ता, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed