फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Awarded to women working in difficult conditions

मिशन शक्ति फेज-3 विषम परिस्थितियों में कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Sat, 21 Aug 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Awarded to women working in difficult conditions
कासगंज। रविवार को मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विषम परिस्थितियों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें राखी और मास्क भी वितरित किए। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी महिलाओं ने देखा।
विज्ञापन

शुभारंभ सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सोलंकी, जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। सुरक्षा और सम्मान के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। जिले की 2149 बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिया गया। डीएम व अतिथियों ने विषम परिस्थितियों में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी ओम प्रकाश यादव, उपजिलाधिकारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पटियाली की लेखपाल सम्मानित
लखनऊ में हुए कार्यक्रम में जिले की पटियाली तहसील की लेखपाल किरनलता को भी सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान स्वामित्व योजना के अंतर्गत महिलाओं के नाम वरासत में दर्ज करने के उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये महिलाएं हुईं सम्मानित
मिथलेश राणा, डॉ. अंजना वशिष्ठ, भावना टिंमल, सोमवती शर्मा, समाजसेवी मिथलेश कुमारी, विजयलक्ष्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निरुपमा राठी, अर्पणा शर्मा, वन स्टाप सेंटर से प्रियंका यादव, निदा खान, महिला उद्यमी तनीशा अग्रवाल, सीमा गुप्ता, चिकित्सक डॉ. अंजू, डॉ. शिवा, डॉ. गुलिस्ता अंजुम, नर्स प्र्रीति चौहान, आरती, उपनिरीक्षक नीतू यादव, पीआरडी रेखा, महिला प्लाटून ममता देवी, प्रधान सरोज कुमारी, अनीता वर्मा शामिल हैं।

महिला सुरक्षा व सम्मान के लिए आयोजित किए गए मिशन शाक्ति के कार्यक्रम
गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा। स्वतंत्रता सैनानी वैदिक कन्या इंटर कालेज में अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्रा इच्छा सोलंकी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की अच्छी योजना है। प्रधानाचार्या मंजू गुप्ता ने कहा कि अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव अनिल राठौर ने कहा कि महिलाओं में स्वावलंबी बनने की प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा। इस दौरान प्रतीक अग्रवाल, विवेक गुप्ता, ओमप्रकाश, पारुल आदि मौजूद रहीं। ग्राम गनेशपुर के पंचायत भवन में एडीओ पंचायत राजकुमार सिंह ने महिला हेल्प लाइन, महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। अंजुम नाज प्रधान, असद राना खंड प्रेरक, शादाब हुसैन मौजूद रहे। सिढ़पुरा ब्लॉक सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने महिलाओं को जागरूक किया। उन्हें महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान एडीओ पंचयत अंशुमान बिसारिया, हरेंद्र यादव, सौरभ उपाध्याय, राहुल, गौरव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed