{"_id":"61e1d9dfcddd33068f3da6ff","slug":"award-up-to-rs-1-00-000-for-winning-gold-medal-at-the-national-level-agra-news-agr5212682182","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर एक लाख रुपये तक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर एक लाख रुपये तक पुरस्कार
विज्ञापन
आगरा। अब स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से एक वर्ग में 10,000 रुपये से 1,00,000 रुपये तक की धनराशि निर्धारित की गई है। वहीं, टीम गेम्स में 6000 रुपये से 50,000 रुपये तक की धनराशि दी जाएगी। स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए पहली बार पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।
प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी की ओर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाने के संबंध में पत्र जारी किया है। खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए पदक पाने वालों के लिए धनराशि निर्धारित की गई है। माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अभी तक कोई लाभ नहीं मिलता था। पदक, ट्राफी और प्रमाणपत्र ही दिए जाने की व्यवस्था थी। दो सत्रों से कोरोना महामारी की वजह से माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताएं नहीं हो पा रही हैं। आगामी सत्र में प्रतियोगिताएं शुरू होने पर खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
सरकार का कदम सराहनीय है। राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं के लिए धनराशि निर्धारित किए जाने से स्कूल स्तर विद्यार्थियों में खेलकूद के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस प्रोत्साहन धनराशि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद करेगी। - डॉ. मुकेश अग्रवाल, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अभी तक कोई लाभ नहीं मिलता था। प्रदेश सरकार की ओर से पुरस्कार की व्यवस्था किए जाने से खेल का स्तर उठेगा। विद्यार्थियों का रुझान खेलों के प्रति और बढ़ेगा। - रीनेश मित्तल, जनपदीय क्रीड़ा सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग
आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर 2,00,000 रुपये मिलेंगे। वहीं, टीम गेम्स में 1,00,000 रुपये मिलेंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. ब्रजेश रावत का कहना है कि अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन अपने स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देता है। प्रदेश सरकार की इस योजना से खिलाड़ियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार की यह पहल स्वागत के योग्य है।
एकल वर्ग की धनराशि रुपये में
प्रतियोगिता स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक
अंडर-14 वर्ग स्कूल नेशनल 20,000 15,000 10,000
अंडर-17 वर्ग स्कूल नेशनल 50,000 35,000 20,000
अंडर-19 वर्ग स्कूल नेशनल 1,00,000 75,000 50,000
आल इंडिया यूनिवर्सिटी/खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2,00,000 1,50,000 1,00,000
टीम गेम्स की धनराशि रुपये में

अंडर-14 वर्ग स्कूल नेशनल 10,000 8,000 6,000
अंडर-17 वर्ग स्कूल नेशनल 20,000 15,000 10,000
अंडर-19 वर्ग स्कूल नेशनल 50,000 35,000 20,000
आल इंडिया यूनिवर्सिटी/खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 1,00,000 75,000 50,000