फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   awaghar

हिंदूवादी संगठनों ने प्रतिबंधित मांस सहित छह को पकड़ा

Fri, 20 Sep 2019 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
awaghar
अवागढ़ पुलिस का घेराव करते हिंदूवादी संगठन के लोग- अमर उजाला अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। मंडपुरा गांव से हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने 80 किलो मांस बरामद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मौके पर आरोपियों को पकड़ा और थाने ले गए। पूछताछ की गई तो गोमांस कारोबार में लगे अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने छह आरोपी जेल भेजे हैं।
विज्ञापन

थाना अवागढ के गांव मंडपुरा के पास एक बाइक खराब हो गई थी। इस पर 50 किलो प्रतिबंधित लदा हुआ था। इसमें से खून टपकता देख राहगीरों ने हिंदूवादी संगठनों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों ने दो लोगों को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ की गई तो गोमांस होना कबूल कर लिया। हिंदूवादी संगठन दोनों आरोपियों को प्रतिबंधित मांस सहित थाना ले आए। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर दूसरे स्थान से भी 30 किग्रा मांस बरामद किया गया। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के कारोबार से जुडे़ छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें ताहिर हुसैन, नन्नू खां निवासी वीरनगर अवागढ़, इश्तियाक, रहीश निवासीगण कोंडरा थाना एका जिला फिरोजाबाद, हनीफ निवासी कानऊ थाना हसायन जिला हाथरस और डब्बू निवासी खेरिया थाना एका जिला फिरोजाबाद शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े पूर्व विधायक कुबेर सिंह अंगरिया, देवेंद्र गुप्ता, धर्मेद्रपाल सिंह, संजीव वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, उमेश वर्मा, सुभाष शर्मा, सुधीर प्रताप सिंह वंशी वाले, रिंकू वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, राघवेंद्र अंगरिया, अशोक लक्षकार, हेतमपाल गुप्ता आदि लोग थाने पर कार्रवाई होने तक डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed