फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   avnish and vanshika secure place in state lavel compitition

अवनीश और वंशिका ने प्रदेश स्तर पर पाई सफलता

Tue, 26 Apr 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
avnish and vanshika secure place in state lavel compitition
26एमएनपी-16-अवनीश अपनी कविता के साथ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। इंस्टीट्यूट ऑफ वाइल्ड लाइफ यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ की तरफ से आयोजित की गई प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में जिले के एक छात्र और छात्रा ने सफलता हासिल की है। इवेंट्स ऑब्जर्वेशन एनवायरमेंट डे को लेकर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र अवनीश कुमार ने प्रदेश में दूसरा और छात्रा वंशिका ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इवेंट्स ऑब्जर्वेशन एनवायरमेंट डे 12 मार्च से 21 मार्च के मध्य मनाया गया था। इसमें कक्षा पांच से आठ और नौ से 12 के समूहों में पोस्टर प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इसके सापेक्ष 74 बच्चे सफल घोषित हुए। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण व वाइल्ड लाइफ के बारे में जागरूक एवं संरक्षण करना था। घिरोर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बाग के कक्षा सात के छात्र अवनीश कुमार की स्वरचित कविता -तितली रानी का चयन हुआ। अवनीश ने कक्षा वर्ग पांच से आठ में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। मैनपुरी विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर की कक्षा आठ की छात्रा वंशिका ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएसए कमल सिंह, खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार वर्मा, मनींद्र कुमार, प्रधानाध्यापक शीलेश कुमार, शिखा शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह और नेहा हजेला ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

26एमएनपी-15-वंशिका अपने पेंटिंग के साथ

26एमएनपी-15-वंशिका अपने पेंटिंग के साथ- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed