{"_id":"639d7cbeda6b4253106c8795","slug":"auto-gang-robs-elderly-woman-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: ऑटो गैंग ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार, बेहोश कर जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: ऑटो गैंग ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार, बेहोश कर जेवर लूटे
Sat, 17 Dec 2022 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Dec 2022 01:54 PM IST
सार
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया की बुजुर्ग महिला के बेटे ने तहरीर दी है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला को ऑटो गैंग ने बेहोश कर उनके रुपये और जेवर लूट लिए। इसके बाद उन्हें रास्ते में उतारकर भाग निकले। दो घंटे बाद होश आने पर वह पैदल चलकर जैसे-तैसे घर पहुंचीं। बेटे ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां की है घटना
कालिंदी विहार निवासी रामेश्वरी देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को करीब 12 बजे खंदौली के गांव नंदलालपुर बेटे से मिलने के लिए घर से निकली थीं। सौ फुटा रोड पर पहुंचते ही ऑटो चालक ने नंदलालपुर छोड़ने की बोलकर बैठा लिया। जिसमें दो युवक पहले से ही बैठे थे। थोड़ी दूर चलने के बाद एक युवक ने रुमाल में कुछ डालकर सुंघा दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला हुई बेहोश
इससे वह बेहोश हो गईं। रुपये निकालने और कान के कुंडल उतार लेने के बाद उन्हें रास्ते में छोड़कर ऑटो वाले भाग गए। करीब दो घंटे बाद होश आने पर वह धीरे-धीरे पैदल चलकर घर पहुंचीं। बेटे गोपाल को आपबीती बताई। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन