फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   auto gang robbed woman of her jewelry after making her unconscious In Agra

Agra: महिला को बेहोश कर ऑटो गैंग ने लूटे गहने, थाने के पास सड़क पर छोड़कर बदमाश फरार

Wed, 12 Jun 2024 11:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Jun 2024 11:46 AM IST
सार

महिला को बेहोश करके ऑटो गैंग ने गहने लूटे। इसके बाद बेखौफ बदमाश उसे थाने के पास सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। करीब एक घंटे बाद उसे होश आया। 

विज्ञापन
auto gang robbed woman of her jewelry after making her unconscious In Agra
ऑटो (सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सक्रिय ऑटो गैंग ने मंगलवार को एक और वारदात को अंजाम दिया। बिजलीघर से महिला को बैठाने के बाद चेहरे पर रुमाल घुमाकर बेहोश कर दिया। गहने और नकदी लूटने के बाद भगवान टाकीज चौराहे के पास छोड़कर भाग गए। महिला को एक घंटे बाद होश आया। दो दिन में यह दूसरी वारदात है।

विज्ञापन


शमसाबाद राजपुर चुंगी की इंद्रापुरम कॉलोनी निवासी कल्पना शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उन्हें हरीपर्वत थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के पास जाना था। पहले वह ऑटो से बिजलीघर पहुंची। वहां भगवान टॉकीज के लिए एक चालक ने जबरदस्ती बैठा लिया। उसमें पहले से दो युवक बैठे थे। भगवान टॉकीज चौराहे के पास चालक से उतारने के लिए बोला। तभी पीछे बैठे एक युवक ने उनके चेहरे पर रुमाल घुमा दिया। वह बेसुध हो गईं।
विज्ञापन


इसके बाद चौराहे के पास ही ऑटो खड़ा कर सोने की अंगूठी, चेन, कुंड़ल और 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। होश आने पर परिजन को सूचना दी। दो दिन पहले भी युवक से दो बदमाश मोबाइल फोन लूटकर भाग गए थे। न्यू आगरा थाना एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed