फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto gang robbed the woman by making her unconscious in Agra

Agra : ऑटो गैंग ने महिला से गहने लूटकर झरना नाले पर फेंका, हाथ में कागज की गड्डी थमाकर हुए फरार

Sun, 31 Jul 2022 07:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Jul 2022 07:08 PM IST
सार

आगरा में बाइकर्स गैंग के साथ ऑटो गैंग भी सक्रिय है। रविवार को ऑटो गैंग ने एक महिला को बेहोश कर उसके गहने लूट लिए। इसके बाद महिला को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Auto gang robbed the woman by making her unconscious in Agra
कागज की गड्डी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सक्रिय ऑटो गैंग ने हरियाली तीज पर मायके जा रहीं बरहन की रहने वाली महिला को लूट लिया। वह रामबाग से एत्मादपुर जाने के लिए आटो में सवार हुई थी। बदमाशों ने पहले बातों के जाल में फंसाया। इसके बाद रुमाल मुंह पर फेर दिया, जिससे उन्हें होश नहीं रहा। उनकी चेन, अंगूठी और कुंडल लूटने के बाद झरना नाले पर फेंककर भाग गए। एक कागज की गड्डी भी थमा दी। घटना की जानकारी पीड़िता ने घर पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से ऑटो की पहचान के प्रयास में लगी है।

विज्ञापन

 
पीड़ित महिला लता दुबे बरहन क्षेत्र की रहने वाली हैं। मायका एत्मादपुर में है। उनके पति अवधेश दुबे किसान हैं। उन्होंने बताया कि वह बुआ के घर राजपुर चुंगी गई थीं। रविवार शाम तीन बजे हरियाली तीज पर बुआ के घर से मायके जा रही थीं। बिजली घर से आटो में रामबाग आईं। रामबाग चौराहे पर एक आटो मिला। इसमें पहले से पीछे की सीट पर दो महिलाएं व एक युवक, जबकि आगे की सीट पर चालक व एक युवक बैठे थे। चालक ने उन्हें एत्मादपुर के लिए बैठा लिया। 

विज्ञापन

रूमाल सुंघाकर किया बेहोश 

लता ने बताया कि पीछे की सीट पर बैठा युवक उनसे बात करने लगा। कहा कि मथुरा जाने के लिए वाहन कहां से मिलेंगे। इस पर उन्होंने उससे भगवान टॉकीज जाने के लिए बोल दिया। युवक ने ऑटो रुकवाया। वह आगे की सीट पर बैठ गया, जबकि आगे वाला पीछे की सीट पर आ गया। इसी बीच उसने उनके मुंह के पास एक रुमाल घुंमा दिया। इससे उन्हें होश नहीं रहा। कुछ देर बाद होश आया तो झरना नाले पर थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी एक चेन, कुंडल और अंगूठी नहीं थे। हाथ में कागज की गड्डी थी। वह किसी तरह दूसरे ऑटो से मायके पहुंचीं। परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी कॉल कर दिया। वह भाई विष्णु पचौरी के साथ रामबाग चौकी पर आईं। जानकारी पर सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा पहुंच गई। उन्होंने महिला से घटना की जानकारी ली। पुलिस ऑटो गैंग की तलाश कर रही है। इसके लिए रामबाग और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए। जेवरात तीन तोले के थे। 

कागज की गड्डी थमा गया गैंग

पुलिस का कहना है कि गैंग महिला को कागज की गड्डी थमा गया। यह कपड़े में बंधी हुई थी। गड्डी के ऊपर 50 रुपये का एक नोट लगा हुआ है। इस तरह से शहर में पहले भी महिलाओं को गैंग लूट चुका है। राह चलते और सवारी वाहन में कागज की गड्डी दिखाकर गहने उतरवा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed