फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto Gang Looted With Woman Money And Jewelry

आगरा में ऑटो गैंग से सावधान: बेटी के साथ जा रही महिला को बेहोश कर गहने और रुपये लूटे

Sun, 28 Nov 2021 03:43 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 28 Nov 2021 03:43 PM IST
सार

आगरा में एक बार फिर से ऑटो गैंग सक्रिय हो गया है। महिलाएं इस बार ऑटो गैंग का टारगेट हैं।

विज्ञापन
Auto Gang Looted With Woman Money And Jewelry
ऑटो में लूट का शिकार हुई महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रामबाग से ऑटो में सवार हुई महिला को बेहोश कर ऑटो गैंग ने एक लाख कीमत के गहने और रुपये लूट लिए। महिला को बिजलीघर पर उतारकर भाग गए। तीन दिन से महिला मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने और चौकियों के चक्कर काट रही है। उन्होंने खुद ही एक संदिग्ध ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस को भी सुपुर्द किया।

विज्ञापन

गोद भराई से लौट रही थीं
मूलरूप से धौलपुर निवासी राधा अपने परिवार के साथ टेढ़ी बगिया में किराये पर रहती हैं। पति ठेकेदारी करते हैं। बृहस्पतिवार को राधा की ननद की गोद भराई थी। इस पर वो धौलपुर जा रही थीं। इसके लिए रामबाग पर आईं। उनके साथ चार साल की बेटी दिव्यांशी भी थी। दोपहर 12 बजे एक ऑटो मिला। उसमें चालक के अलावा दो युवक पहले से सवार थे।
विज्ञापन

राधा ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने उनके चेहरे पर रुमाल फेर दिया, जिससे उन्हें होश नहीं रहा। होश आने पर वो बिजलीघर चौराहे पर थीं। बेटी उनके पास खड़ी रो रही थी। चौराहे पर मां के पास बेटी को रोता देखकर कुछ महिलाएं आ गईं। उन्होंने उनकी मदद की। ठीक से होश में आने पर राधा ने आगरा फोर्ट पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बदमाश उनके एक लाख रुपये कीमत के गहने ले गए, जिनमें सोने की चेन और कुंडल के अलावा तीन हजार रुपये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी से थाने के लगाए चक्कर, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
राधा का आरोप था कि आगरा फोर्ट चौकी से उन्हें रामबाग भेज दिया गया। रामबाग आई तो यहां भी यही बोला गया। कहा कि घटना बिजलीघर की। इसलिए आगरा फोर्ट चौकी पर जाओ। परेशान होकर राधा घर चली गईं। शुक्रवार की सुबह वो रामबाग चौराहे पर पहुंच गईं। एक ऑटो चालक को पहचान लिया। उसे लोगों की मदद से पकड़ा। इसके बाद चौकी पर ले आईं। चौकी पर एक सिपाही मिला। उसने मोबाइल लेकर उसे छोड़ दिया। मोबाइल महिला को देकर घर भेज दिया। शनिवार की सुबह फिर से चौकी पर आईं। तब भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस पर महिला ने थाना पहुंचकर निरीक्षक को जानकारी दी। महिला रोये जा रही थीं। इस पर महिला पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला। बाद में महिला ऑटो चालक का मोबाइल जमा कर चली गईं।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि महिला थाना रकाबगंज के नाम से तहरीर लाई थी। उनसे तहरीर मांगी गई है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। महिला का पर्स और मोबाइल सुरक्षित है। उन्हें बिजलीघर पर उतारकर बदमाश गए थे।

अमर उजाला फाउंडेशन: थैलेसीमिया से पीड़ित वेद की मदद के लिए बढ़े हाथ, 3.10 लाख रुपये हुए जमा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed