फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto driver died near Jharna nala on the highway in Agra

Agra: हाईवे पर झरना नाले के पास ऑटो चालक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 17 Dec 2022 11:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Dec 2022 11:22 PM IST
सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में झरना नाले के पास एक ऑटो चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस इसे हादसा मान रही है। 

विज्ञापन
Auto driver died near Jharna nala on the highway in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में झरना नाले के पास हाईवे पर शुक्रवार की रात एक ऑटो चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन को हत्या का अंदेशा है। थाना एत्माद्दौला पुलिस इसे हादसा मान रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज स्थित गांव खोड़खेरा निवासी सत्यपाल (24) सिरसागंज-इटावा मार्ग पर ऑटो चलाता था। उसके भाई मोहर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे सत्यपाल ने पत्नी रेनू को फोन किया था। कहा कि वह 30 मिनट में घर आ जाएगा। रात नौ बजे तक घर नहीं आया।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे रेनू को सत्यपाल ने फोन किया। नंबर किसी और का था। सत्यपाल ने कहा कि उसका मोबाइल खो गया है। दूसरे के मोबाइल से कॉल कर रहा है। वह आगरा आ चुका है। जल्द घर पहुंच जाएगा। इसके बाद सुबह तक घर नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दी हादसे की सूचना 

मोहर ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। इस पर वह पहुंच गए। सत्यपाल के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पुलिस हादसा बता रही थी। उन्होंने सवाल उठाया कि हादसे में घायल होना चाहिए था, ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। वह आगरा क्या करने आया था? पुलिस कह रही है कि ऑटो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया तो ऑटो क्षतिग्रस्त क्यों नहीं हुआ? 

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि पुलिस टीम हाईवे पर गश्त कर रही थी। ऑटो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed