फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto driver caught on suspicion of changing university answer sheets sent to jail in Agra

DBRAU: पुलिस ने ऑटो चालक को भेजा भेजा, विश्वविद्यालय की कॉपियां बदलने के शक में किया था गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 12:07 AM IST
सार

विश्वविद्यालय की टीम ने ऑटो चालक को परीक्षा की कापियां बदलने के शक में पकड़ा था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन
Auto driver caught on suspicion of changing university answer sheets sent to jail in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएएमएस के परीक्षार्थियों की कापियां बदलने की आशंका पर ऑटो चालक को पकड़ा गया था। उससे पुलिस ने पूछताछ की। उससे पूछा गया कि वह कॉलेज से कापियां उठाने के बाद टेंपो लेकर मोती कटरा स्थित अहाते में क्यों गया। मगर, चालक वहां जाने का कारण नहीं बता सका। इस पर विश्वविद्यालय की ओर से नामित अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया। चालक को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


कुलपति को सूचना मिली थी कि सेंट जोंस कॉलेज और आगरा कॉलेज में चल रही बीएएमएस परीक्षा की कापियां छलेसर में एजेंसी के पास पहुंचने से पहले बदल दी जाती हैं। इस पर शनिवार को कुलपति ने गणित के विभागाध्यक्ष संजीव कुमार को जांच के आदेश किए। वह दो गार्ड के साथ सेंट जोंस कॉलेज पहुंचे। कॉलेज से कापियां लेकर ऑटो चालक (कर्मचारी) देवेंद्र आगरा कॉलेज के लिए चला था। 
विज्ञापन


मगर, वो रास्ते में मोती कटरा की तरफ मुड़ गया। वह एक अहाते में चला गया। अहाते के पास ही मथुरा नंबर की एक कार आ गई। शक होने पर उन्होंने चालक देवेंद्र से पूछताछ की। अहाते में आने का कारण पूछा। उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कार चालक भी कुछ नहीं बता सका। इस पर दोनों को जाने दिया। बाद में देवेंद्र ने आगरा कॉलेज से कापियां उठाने के बाद एजेंसी के छलेसर कार्यालय में सौंप दी। ॉटो में तीन कार्टन में ओएमआर शीट और अन्य सामान मिला। चालक को पुलिस के हवाले किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड पर लेकर पुलिस करेगी पूछताछ

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। टेंपो चालक को पुलिस को सौंपा गया था। उससे पूछताछ की गई। मगर, वह कुछ भी नहीं बता सका। कापियां बदलने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि कुछ जानकारी मिली है। इस पर पुलिस टीम कार्य कर रही है। आरोपी टेंपो चालक को जेल भेजा गया है। उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर दोबारा पूछताछ की जाएगी।

उठ रहे कई सवाल

उत्तर पुस्तिकाओं को टेंपो चालक बिना सुरक्षा के एजेंसी के कार्यालय तक ले जा रहा था। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस कार्य के लिए विश्वविद्यालय का स्थायी कर्मचारी क्यों नहीं लगाया गया। आटो चालक के पास मथुरा नंबर की कार आई थी। कार में कौन आया था। विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना किसने और क्या दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed