फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   August 17 exam postponed for second semester of first year in Dr Bhimrao Ambedkar University Agra

DBRAU Agra: स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की 17 अगस्त की परीक्षा टली, अब इस तारीख को होगा पेपर

Sat, 13 Aug 2022 07:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Aug 2022 07:14 PM IST
सार

छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म नहीं भरे जाने की वजह से 17 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा टाल दी गई है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय इस दिन की परीक्षा अब 12 सितंबर को कराएगा। 

विज्ञापन
August 17 exam postponed for second semester of first year in Dr Bhimrao Ambedkar University Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की 17 अगस्त की परीक्षा टाल दी गई है। इस दिन की परीक्षा अब 12 सितंबर को कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म न भरे जाने की वजह से यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 17 अगस्त को पहली पाली में संगीत (गायन) विषय के हिस्ट्री ऑफ इंडियन म्यूजिक और दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान विषय के थर्मल फिजिक्स एंड सेमी कंडक्टर डिवासेज प्रश्नपत्र की परीक्षाएं होनी थीं। संबंधित पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म नहीं भरे जा सके हैं। 
विज्ञापन


डीन एकेडमिक प्रोफेसर संजीव कुमार ने बताया कि प्राचार्य परिषद और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन की ओर से लिखित में प्रार्थनापत्र भेजकर 17 अगस्त की परीक्षा को टालने के लिए की मांग की गई है। इस वजह एक दिन की परीक्षा टाल दी गई है। अब 20 अगस्त से परीक्षाएं विधिवत रूप से होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

45 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरे

स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर में करीब 99 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। शनिवार तक करीब 45 हजार छात्र-छात्राओं के ही फॉर्म भरे जा सके। इसकी वजह से परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 से बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी गई है। परीक्षा फीस निर्धारण में देरी की वजह से फार्म भरने की प्रक्रिया ने देर से रफ्तार पकड़ी। 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिस दिन शासन की ओर से निर्धारित फीस ही लिए जाने की घोषणा की, तभी से फॉर्म भरने में तेजी आई है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 12 से 15 अगस्त तक बैंक की छुट्टियां पड़ने से फीस जमा करने में समस्या आ रही हैं। बैंक से चालान नहीं जनरेट हो पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed