फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   audio of the female sub  inspector's conversation with the complainant has gone viral

UP News: महिला दरोगा का ऑडियो वायरल, मान जाओ... नहीं तो वो भी छेड़छाड़ का केस लिखा देंगे

Tue, 03 Sep 2024 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 09:04 AM IST
सार

आगरा के कोतवाली थाने की महिला दरोगा का शिकायतकर्ता से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें महिला दरोगा पीड़ित को ही धमकी रही है कि मान जाओ, नहीं तो वो भी छेड़छाड़ का केस लिखा देंगे। 
 

विज्ञापन
audio of the female sub  inspector's conversation with the complainant has gone viral
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोतवाली इलाके में पांच साल की बच्ची को पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया। बच्ची के पिता ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि 12 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ। सोमवार को थाने की महिला दरोगा ने फोन किया। शिकायतकर्ता से कहा भाई मान जाओ, तुम समझाैता नहीं करोगे, वो भी छेड़छाड़ का केस लिखा देंगे। बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन



माईथान, कोतवाली निवासी राहुल बघेल की 5 साल की बेटी को 20 अगस्त की शाम पड़ोसी के मकान में किरायेदार के कुत्ते ने काट लिया था। पिता ने किरायेदार से कहा कि वह कुत्ते को बांधकर रखा करें। आरोप है कि वो समझा नहीं, उल्टा झगड़ने लगा। इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि कुत्ते के बारे में विवाद हुआ था। जिसका कुत्ता था, वह मकान छोड़कर चले गए। दरोगा ने शिकायकर्ता को केस दर्ज कराने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन





यूं हुई बातचीत
- शिकायतकर्ता : मैडमजी नमस्ते।
- दरोगा : नमस्ते, भइया आप जा क्यों नहीं रहे हो।
- शिकायतकर्ता : मैडम जी देखो, मैं तो चला जाऊंगा, मेरा खुद का मकान है।
- दरोगा : ऐसे नहीं होता है, तुमने एप्लीकेशन दी है, या तो उसे वापस लेनी पड़ेगी, या फिर कार्रवाई करवाओ, दो ही चीजें होती हैं। तुम लिखवाओगे कंप्लेन, कल को वो भी छेड़छाड़ की लिखवाते हुए आ जाएंगे। अभी मामला खत्म है तो खत्म रहने दो। अगर तुम्हें यही करना है तो उनके नाम और नंबर लिखवाओ, हम एफआईआर लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिकायतकर्ता : ठीक है मैडम।
- दरोगा : या तो लिखकर दे दो, फिर उन्हें बुलाएंगे, कल को वो भी तुम्हारे खिलाफ छेड़छाड़ की एप्लीकेशन देंगे।
- शिकायतकर्ता : देखेंगे न कहां पर छेड़छाड़ हुई है।
- दरोगा : लड़कियां कह देंगीं तो माना जाएगा, हम तो कह रहे हैं कि बात खत्म हो गई तो खत्म कर दो, लेकिन नहीं तुम्हें बढ़ानी है तो बढ़ाओ, एप्लीकेशन लिखकर दे आओ, नाम और नंबर लिखवा देना।
(शिकायतकर्ता और महिला दरोगा के बीच बातचीत के अंश)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed