{"_id":"69f8b68f751fa4e40e0db889","slug":"attempted-suicide-by-consuming-poison-outside-police-officer-office-2026-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस अधिकारी से मिलने पहुंचा युवक, कार्यालय से बाहर निकलते ही खा लिया जहर; इसलिए उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस अधिकारी से मिलने पहुंचा युवक, कार्यालय से बाहर निकलते ही खा लिया जहर; इसलिए उठाया आत्मघाती कदम
Mon, 04 May 2026 08:40 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 04 May 2026 08:40 PM IST
सार
पुलिस ने कुलदीप समेत उसके घरवालों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवाली नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक अपने ऊपर दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
जहर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के सीओ सिटी कार्यालय के बाहर एक युवक ने मोहल्ले के लोगों से हुए विवाद में अपने ऊपर दर्ज एफआईआर रद्द कराने की मांग को लेकर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई।
कोतवाली नगर के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी कुलदीप रविवार की देर शाम को सीओ सिटी कार्यालय पहुंचा। सीओ से शिकायत करते हुए एफआईआर रद्द करने एवं कार्रवाई की मांग की। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ कार्यालय से निकलते ही कुलदीप ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व युवक का मोहल्ले के लोगों से विवाद हो गया था। एक पक्ष ने कोतवाली नगर के बाहर हंगामा किया था जिससे जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने कुलदीप समेत उसके घरवालों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवाली नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो दिन पहले भी युवक खा चुका था जहर
जानकारी के मुताबिक युवक ने इस मामले में दो दिन पहले भी एफआईआर रद्द कराने के लिए जहर खाया था। उसके बाद परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया था। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि युवक मामले को खत्म कराने के लिए इस तरह के कदम उठा रहा है।
रविवार शाम को युवक मिलने पहुंचा और एफआईआर को रद्द करने एवं पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहा था। युवक को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया लेकिन उसने कार्यालय के बाहर जहर खा लिया। इस मामले की जांच चल रही है। - कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी