फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempted kidnapping of woman, threat to kill her by pouring inflammable substance

Agra News: महिला के अपहरण की कोशिश, ज्वलनशील पदार्थ डालकर जान से मारने की धमकी

Mon, 16 Mar 2026 10:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Attempted kidnapping of woman, threat to kill her by pouring inflammable substance
कागारौल। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक और उसके दो साथियों पर छेड़छाड़, अपहरण करने की कोशिश का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपियों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दो दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम करीब 6 बजे वह अपने प्लॉट से दूध लेकर घर लौट रही थी। तभी आरोपी राजेश चाहर अपने दो साथियों के साथ कार से पहुंचा। कार रोककर छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि तीनों युवकों ने हाथ पकड़कर जबरन उसे कार में बैठाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी ज्वलनशील पदार्थ फेंककर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले भी उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था। विरोध करने पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर युवक और उसके दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


_________

पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नियमानुसार जांच की जा रही है।..... एसीपी सैंया, डॉ. सुकन्या शर्मा


____________


मामले में सोमवार को ग्रामीणों ने गांव के चामुंडा माता मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत की सर्व समाज ने सार्वजनिक पंचायत आयोजित की। पंचायत में ग्रामीणों ने आरोपी राजेश चाहर व उसके साथ दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करते हुए गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए ग्रामीण मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed