{"_id":"63ac31226ce66b3dee0f5848","slug":"attempted-kidnapping-of-a-young-man-report-filed-against-three-kasganj-news-agr558368743","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक के अपहरण की कोशिश, तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक के अपहरण की कोशिश, तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
कासगंज। शहर निवासी एक व्यापारी बेटे के अपहरण की कोशिश करने और उससे रंगदारी मांगें जाने के मामले में व्यापारी ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना से पीड़ित का परिवार दहशत में है।
नदरई गेट स्थित स्टेट बैंक कालोनी निवासी कारोबारी गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि 26 दिसंबर की शाम उनका बेटा प्रतीक शर्मा फैक्ट्री विजिट के बाद गाड़ी से घर वापस आया। जैसे ही उसने गाड़ी से उतरने के लिए गाड़ी का गेट खोला तो बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने उससे गाली गलौज, मारपीट की, चौथ मांगी और उसका अपहरण करने की कोशिश की। बेटे ने बचाव के लिए चीख पुकार की। आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
गिरजा शंकर शर्मा ने मंगलवार को तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।