फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to rob a businessman by assault case registered after a month

Agra: व्यापारी से मारपीट कर लूट की कोशिश, एक महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 14 Nov 2024 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 11:48 AM IST
सार

आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास व्यापारी से मारपीट कर लूट की कोशिश की गई। पीड़ित की शिकायत के बाद भी पुलिस टहलाती रही। इस मामले में एक महीने बाद मुकदमा दर्ज हो सका। 
 

विज्ञापन
Attempt to rob a businessman by assault case registered after a month
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास एक माह पूर्व व्यापारी के साथ मारपीट कर लूट की कोशिश की गई। शिकायत करने पर सिंकंदरा पुलिस ने कार्रवाई के बजाय पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बनाया। पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर सिकंदरा पुलिस ने एक माह बाद मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पीड़ित व्यापारी गौरव शर्मा कमला नगर कॉलोनी के निवासी है। उन्होंने बताया कि बीते 6 अक्तूबर की रात 11 बजे के करीब वो कार से घर लौट रहे थे। गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास कार सवार एक युवक और उसके साथी उनकी कार में टक्कर मारकर उनसे विवाद कर गालियां देने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उनसे मारपीट भी की। इस दौरान युवकों ने उनकी मोबाइल तोड़कर कार के अंदर रखे रुपये से भरे बैग को ले जाने लगे। बैग में 5.15 लाख रुपये थे। व्यापारी के शोर मचाने पर राहगीर रुक गए। इस पर आरोपी बैग छोड़ जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सिकंदरा थाने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने दूसरे दिन आने को कहा।
विज्ञापन


दूसरे दिन 7 अक्तूबर को थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मी ने उन्हें दोनों युवकों सचिन और धर्मेश सिंह के नाम बताए और टूटे मोबाइल का दाम लेकर समझौता करने का दबाव बनाए। ऐसा न करने पर पुलिसकर्मियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि 20 दिन थाने का चक्कर लगवाने के बाद थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed