{"_id":"662730a8255e6ff553038dac","slug":"attempt-to-misdeed-bride-s-younger-sister-gone-to-get-things-from-home-young-man-caught-her-2024-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की छोटी बहन से दुष्कर्म का प्रयास: घर से लेने गई थी सामान...तभी युवक ने दबोच लिया; ऐसे बचाई आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की छोटी बहन से दुष्कर्म का प्रयास: घर से लेने गई थी सामान...तभी युवक ने दबोच लिया; ऐसे बचाई आबरू
Tue, 23 Apr 2024 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2024 09:23 AM IST
सार
दुल्हन की छोटी बहन से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। परिवार के लोग बरात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। युवती घर से सामान लेने गई थी। तभी पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आ गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में दुल्हन की छोटी बहन से दुष्कर्म की कोशिश की गई। परिवार शादी समारोह में व्यस्त था। घर में अकेली बहन को एक युवक ने दबोच लिया। घर के पास नर्सरी में खींचकर ले गया। विरोध पर पिटाई की। शोर सुनकर लोग पहुंचे और उसे पकड़ लिया। पिटाई की। पुलिस के सामने भी पीटा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
घटना रविवार रात तकरीबन 10 बजे की है। पीड़ित युवती की बड़ी बहन की शादी का समारोह घर के पास ही मैरिज होम में चल रहा था। पीड़ित युवती शादी का सामान लेने के लिए घर आई थी। परिवार के अन्य लोग बरात के स्वागत में व्यस्त थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जैसे ही घर के अंदर पहुंची, पीछे से राजा नाम का युवक घुस आया। उस समय घर में कोई नहीं था। दुष्कर्म की कोशिश की। जबरन उसे घर से नर्सरी में खींचकर ले गया। शोर मचाने पर पिटाई लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। इस पर वह भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया। पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उसे छुड़ाया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी क्षेत्र का ही रहने वाला है। वह आसपास घूमता रहता है। इस दौरान ही युवती आई थी। तभी उसके साथ हरकत की।