फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to host saffron flag at Taj Mahal in agra

UP: ताज में भगवा ध्वज चढ़ाने की कोशिश, हिंदू महासभा पदाधिकारियों की पुलिस के साथ नोकझोंक

Sat, 17 Jan 2026 10:56 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 17 Jan 2026 10:56 PM IST
सार

ताजमहल में उर्स पर चढ़ी सतरंगी चादर के विरोध में हिंदू महासभा के पदाधिकारी भगवा ध्वज लेकर निकल पड़े। इस पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। पदाधिकारियों को रास्ते में ही रोक लिया गया। इस दाैरान उनकी पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
Attempt to host saffron flag at Taj Mahal in agra
हिंदू महासभा के पदाधिकारियों से पुलिस की हुई तकरार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल में शाहजहां के उर्स पर 1720 मीटर लंबी सतरंगी चादर चढ़ाने के विरोध में शनिवार को अखिल भारत हिंदू महासभा ने ताज व्यू चौराहे पर प्रदर्शन किया। महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ता 21 मीटर लंबा भगवा ध्वज लेकर ताजमहल की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें ताज व्यू तिराहे पर ही रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं दी और ताज व्यू चौराहा स्थित शिव मंदिर में भगवा ध्वज चढ़वाया। 
विज्ञापन


युवा मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने कहा कि उर्स कमेटी के चादर चढ़ाने के विरोध में वह भगवान शिव को 21 मीटर का भगवा ध्वज अर्पित करेगें। प्रदर्शन में निशा ठाकुर, बबलू निषाद, शिवम वर्मा, केशव निषाद, दिनेश निषाद, शंकर सैनी, जितेंद्र योगी, सोनू, बबलू, आकाश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed