{"_id":"613127ae8ebc3ec5ed0ab7e2","slug":"attempt-to-attack-retired-judge-agra-news-agr50604762","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त जज पर हमले की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त जज पर हमले की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सिकंदरा की निखिल एस्टेट कॉलोनी में दो दिन पहले सेवानिवृत्त जज महेंद्र सिंह पर पड़ोसी परिवार ने हमले की कोशिश की। आरोप है कि उनके घर के बाहर की फेंसिंग तोड़ दी। गेट में लात मारी। जातिसूचक शब्द बोले। जान से मारने की धमकी दी। घटना से सेवानिवृत्त जज का परिवार दहशत में है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
8-जी, निखिल एस्टेट निवासी महेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि कॉलोनी में ही रहने वाले देवेंद्र सिंह ने घर में निर्माण कराते समय सीवर लाइन के कट को पटाव देकर दीवार लगाकर बंद करा दिया है। इस संबंध में कॉलोनी के सोसायटी के अध्यक्ष से व्हाट्स एप पर शिकायत की थी। कहा था कि पटाव की वजह से सीवर लाइन की सफाई नहीं हो सकेगी। इससे भविष्य में विवाद की स्थिति बनेगी। शिकायत से देवेंद्र सिंह रंजिश मानने लगे।
31 अगस्त को महेंद्र सिंह अपने घर के बाहर पौधों के लिए फेंसिंग करा रहे थे। आरोप है कि देवेंद्र सिंह, उसके पिता सूरजपाल सिंह, मां राधा, पत्नी रेनू सहित चार-पांच अज्ञात लोग आ गए। उन्होंने फेंसिंग को तोड़ दिया। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द बोले। इसके बाद उनके गेट में लात मारी। धमकी देने लगे। महेंद्र ने घर के अंदर घुसकर खुद को बचाया। उनकी पत्नी और बेटी ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। मगर, उन्होंने दोनों पर हमले का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि बलवा, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।