फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attek

जंगली सुअर के हमले से बालिका की मौत

Wed, 19 Jun 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
attek
कासगंज के पथरेकी में जंगली सुअर के हमले से मौत का शिकार गौरी का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज-मथुरा मार्ग के गांव पथरेकी में मंगलवार की शाम खेत पर चारा लेने गई बालिका पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। जंगली सुअर के हमले से बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

बालिका गौरी(11) अपनी मां ऊषा देवी के साथ मंगलवार की शाम पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। खेत में मौजूद जंगली सूअर को बालिका ने भगाने की कोशिश की। इसी दौरान सुअर ने बालिका पर हमला बोल दिया। सुअर बालिका के पेट पर लगातार हमला करता रहा। बालिका की मौत हो गई। बालिका की चीख सुनकर मां पहुंची।
विज्ञापन

अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। जंगली सुअर को भगाया। बालिका गांव में लाए। बालिका की सांसें चल रहीं थी। बालिका को निजी चिकित्सक के पास लाए। यहां से बालिका को अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 साल से है सुअरों का आंतक
पथरेकी गांव में चार सालों से जंगली सुअरों का आतंक है। सुअर फसलें नष्ट करने के दौरान ग्रामीणों पर हमला भी कर देते हैं। ग्रामीण पहले भी सुअरों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं। गांव के मनीष ने बताया कि सुअरों को पकड़ना जरूरी है। अन्य ग्रामीणों को भी यह हमले का शिकार बना सकता है।

दो भाइयों के बीच अकेली थी गौरी
गौरी अपने परिवार में दो भाइयों के बीच अकेली बहन थी। उसका सबसे बड़ा भाई गौरव है जबकि सबसे छोटा भाई सौरभ। बालिका की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed