{"_id":"5d3752e78ebc3e6d023950c8","slug":"attak-on-farmer-agra-news-agr3975445168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में किसान की मौत
विज्ञापन
23एमएनपी-33-मृतक बालकराम का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव लहरा में खेत पर काम कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने किसान को पटक-पटक कर मार डाला। आसपास खेत में काम कर रहे किसानों ने सांड़ को भगाया। अस्पताल ले जाए गए किसान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव लहरा निवासी 60 वर्षीय बालक राम मंगलवार की शाम खेत पर काम करने गए थे। वहां एक सांड़ घूमता हुआ फसल की ओर आने लगा। किसान ने उसको भगाना चाहा तो वह हमलावर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड़ ने किसान को कई बार उठा-उठा कर पटका।
आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब यह नजारा देखा तो लाठी डंडा लेकर बचाने के लिए दौड़ गए। ग्रामीणों सांड़ को बमुश्किल भगाने के बाद किसान को अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में किसान की मौत की जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव लहरा में सांड़ के हमले में किसान की मौत के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए है। ग्रामीणों का कहना है कि गोवंश आए दिन फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भगाने पर हमलावर हो जाते हैं। कई किसान जान गंवा चुके हैं, वहीं कई घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।