{"_id":"623a09ce314bf623cc0d07d9","slug":"attack-on-the-team-of-electricity-department-who-went-to-check-mainpuri-news-agr527887071","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग करने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग करने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला
विज्ञापन
करहल। गांव हाजीपुर सेमरी में मंगलवार की सुबह चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम पर कुछ ग्रामीणों द्वारा हमला कर दिया गया। इस दौरान कर्मियों की पिटाई की गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कस्बा स्थित उपकेंद्र पर तैनात लाइन स्टाफ की टीम लाइनमैन दीपचंद्र, अशोक कुमार, विश्वनाथप्रताप, मुकेश कुमार, पंकज, श्याम सुंदर, मनोज, सत्य प्रकाश मंगलवार की सुबह हाजीपुर सेमरी चेकिंग करने गए थे। आरोप है कि गांव पहुंचने पर देखा कि करीब 3.92 लाख रुपये के बकाएदार अखिलेश द्वारा काटे गए कनेक्शन को जोड़कर बिजली चोरी की जा रही है। पूछताछ करने पर अखिलेश के पुत्र मुकेश, विकास, अरुण, विनय व कुछ ग्रामीण टीम पर हमलावर हो गए। गाली-गलौज करते हुए विद्युत कर्मियों की पिटाई कर दी। विद्युत कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई। पिटाई के दौरान सत्यप्रकाश व श्याम सुंदर को काफी चोट लगीं। कर्मियों ने किसी तरह से गांव से भागकर जान बचाई। जानकारी जेई रविशंकर व अन्य अधिकारियों को दी गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नामजद लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-नरेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक करहल।