फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on the police team went to catch killers of the customer service center operator in Mainpuri

Mainpuri News: दिनदहाड़े हत्यारोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2022 03:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 03:43 PM IST
सार

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से डेढ़ लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि दोस्तों ने ही दो लाख रुपये के लालच में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Attack on the police team went to catch killers of the customer service center operator in Mainpuri
जमीन पर पड़ा घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में गरगई मार्ग पर सोमवार की दोपहर स्वाट टीम और पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के हत्यारोपियों की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

विज्ञापन

 
कस्बा घिरोर के गांव बादशाहपुर निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमीर सिंह की गुरुवार को हत्या कर दी गई थी। एसपी के निर्देशन में स्वाट टीम और दन्नाहार पुलिस ने खुलासा करते हुए चार हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार की दोपहर स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली कि अमीर सिंह की हत्या करने वाले राजू यादव निवासी मोहल्ला शाक्यान घिरोर, सोनू निवासी नगला इंद्र, रतनवीर निवासी कस्बा घिरोर और विनय शाक्य नगला निर्भय गरगई मार्ग के पास मौजूद हैं। 

विज्ञापन

एक घंटे में पकड़े गए तीनों आरोपी 

सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी, थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हत्यारोपियों की घेराबंदी की। पुलिस से खुद को घिरता देख राजू और उसके साथियों ने टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमला से संभलते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक गोली राजू यादव के पैर में लगी और वह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अन्य साथियों की करीब एक घंटा तक तलाश की जाती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Attack on the police team went to catch killers of the customer service center operator in Mainpuri
घायल आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने उसके दो साथी सोनू और रतनवीर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपियों से तमंचा, कारतूस और अमीर सिंह से लूटे गए करीब डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। एसपी कमलेश दीक्षित ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वहीं खुलासे व हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर टीम का हौसला बढ़ाया। घायल हत्यारोपी राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फरार हुए आरोपी की तलाश 

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों और फरार हुए एक साथी ने ही ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या की थी। मुठभेड़ में राजू के पैर में गोली लगी है। तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार हुए आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed