फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on stf team outside dhaba on highway in agra

आगरा: हाईवे पर ढाबे के बाहर एसटीएफ टीम पर हमला, गाड़ी तोड़ी, चार गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 09:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Jul 2021 09:40 PM IST
सार

एसटीएफ आगरा यूनिट के एसआई अमित गोस्वामी ने मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार रात को वो राधा नगर निवासी अमित उपाध्याय और हेड कांस्टेबल संतोष कुमार के साथ रैपुरा जाट से विशेष कार्य कर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
attack on stf team outside dhaba on highway in agra
एसटीएफ की टीम की गाड़ी का शीशा टूटा - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिकंदरा में गांव सींगना के पास संदिग्धों की चेकिंग करने पर एसटीएफ टीम पर ढाबा संचालक और उनके साथियों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीटा। दरोगा और सिपाहियों ने खेतों में भागकर खुद को बचाया। बाद में आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की गाड़ी को तोड़ दिया। थाना पुलिस ने पहुंचकर चार आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में ढाबा संचालक सहित चार नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एसटीएफ आगरा यूनिट के एसआई अमित गोस्वामी ने मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार रात को वो राधा नगर निवासी अमित उपाध्याय और हेड कांस्टेबल संतोष कुमार के साथ रैपुरा जाट से विशेष कार्य कर लौट रहे थे। आगरा की तरफ सींगना गांव की सीमा पर बृज ढाबा पर उतरकर कुछ संदिग्धों को देखकर रुक गए। इसके बाद पूछताछ करने लगे। तभी ढाबा संचालक अभिषेक, भगवान सिंह, रमेश, अनिल निवासी अरसेना आ गए। उनके साथ 10-15 लोग भी थे। उन्होंने पूछताछ का विरोध किया। इसके बाद गालीगलौज शुरू कर दी। उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन लाठी-डंडे निकाल लिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने खेतों में भागकर खुद को बचाया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने एक गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में एसआई अमित गोस्वामी, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, अमित उपाध्याय के चोट लगीं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अभिषेक, भगवान सिंह, रमेश और अनिल को गिरफ्तार कर लिया। ढाबे के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। अन्य आरोपियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाबा संचालक ने एसटीएफ कर्मियों पर लगाए आरोप
पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद ढाबा संचालक अभिषेक  ने आरोप लगाया कि एसटीएफ के कुछ सदस्य हाईवे स्थित पान मसाला की दुकान के सामने लघुशंका कर रहे थे। उन्होंने वर्दी नहीं पहन रखी थी। उन्हें आगे जाकर लघुशंका करने के लिए बोल दिया था। इस पर विवाद करने लगे। दुकानदार से मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर वो लोग आ गए। एसटीएफकर्मियों के बारे में पता नहीं था। इस दौरान मारपीट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed