फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack On Prv Police Team In Karhal Police Station Crime News Mainpuri

मैनपुरी: पीआरवी टीम पर हमला, ग्रामीणों ने बचाई दो पुलिसकर्मियों की जान

Sun, 15 Nov 2020 12:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 15 Nov 2020 12:20 PM IST
सार

  • यूपी 112 के पुलिसकर्मियों को पीटा
  • गांव अंबरपुर में युवक की सूचना पर पहुंची थी यूपी 112
  • ग्रामीणों के आने पर बची जान, छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
Attack On Prv Police Team In Karhal Police Station Crime News Mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करहल मैनपुरी के गांव अंबरपुर में शनिवार रात जान का खतरा बता रहे युवक से पूछताछ कर रहे यूपी 112 के पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान चालक का गला दबाने के साथ पुलिसकर्मियों की पिटाई की गई। ग्रामीणों ने बीचबचाव करा पुलिस कर्मियों को बचाया। हमले में दो सिपाही घायल हो गए। मामले में दो नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर निवासी शिवम ने शनिवार देर शाम यूपी 112 पर फोन कर गांव के कुछ लोगों से जान का खतरा बताया। इस पर यूपी 112 पर तैनात सिपाही जगत पाल चालक सुखवीर के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी शिवम से बात कर ही रहे थे। तभी कृष्णवीर और रघुवीर आए और पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने लगे। पुलिस कर्मी कुछ कर पाते, इससे पहले ही नामजद आरोपियों ने पीछे से आए चार साथियों के साथ पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने चालक सुखवीर का गला दबाने की कोशिश की। शोरशराबे पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने बीचबचाव करा पुलिसकर्मियों को बचाया। पुलिस कर्मियों पर हमले की सूचना पर कुछ ही देर में पुलिसबल गांव में पहुंच गया। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी गइ लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका। मामले में जगतपाल की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णवीर, रघुवीर और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला करने वाला एक आरोपी है सैनिक
पुलिस टीम पर हमले के मामले में नामजद कृष्णवीर सैनिक है। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया है। ग्रामीणों के अनुसार राजस्थान में उसकी पोस्टिंग हैं। हालांकि अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। 

पहले भी हुए हैं पुलिस पर हमले की वारदातें
-14 अप्रैल को बेवर पुलिस गांव जोग में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर गई थी। तभी आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। तीन सिपाही घायल हुए थे।
- 15 अप्रैल को दन्नाहार थाना क्षेत्र गांव जसवंतपुर में शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला किया गया था। मामले में 56 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 
-30 अप्रैल 2020 को भोगांव के गांव नगला गैंती में सिपाही राधाकृष्ण की रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिपाही की तैनाती फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर में थी।
-10 अक्तूबर को शहर के सिंधिया तिराहा पर झगड़ा कर रहे लोगों को रोकने पर आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया था। मामले में छह नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द से जल्द सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। शिव कुमार चौहान, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed