फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on priests of Banke Bihari temple Vrindavan

मथुरा: ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी भाइयों पर हमला, पथराव-फायरिंग

Mon, 23 Sep 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attack on priests of Banke Bihari temple Vrindavan
सांकेतिक तस्वीर
वृंदावन के युगल घाट स्थित देवी मंदिर में बांके बिहारी मंदिर के सेवायत दो गोस्वामी भाइयों पर 12 लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने मंदिर पर पथराव और फायरिंग की। इस घटना में दोनों गोस्वामी भाई घायल हो गए। पीड़ित गोस्वामी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। 
विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर के सेवायत मयूर गोस्वामी ने कोतवाली में दी तहरीर में लिखा है कि रविवार दोपहर वो बांके बिहारी मंदिर में खड़े थे। आरोप है कि तभी राजपुर निवासी एक युवक उनकी जेब में हाथ डालने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक ने गाली-गलौज कर मारपीट पर आमादा हो गया और धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन


मंदिर के पट बंद होने पर वो अपने भाई विशाल गोस्वामी के साथ जैसे ही युगल घाट स्थित देवी मंदिर पहुंचे तो वहां आरोपी युवक 12 लोगों को साथ बैठा मिला। मयूर गोस्वामी ने बताया कि वहां हमलावरों ने लाठी और सरिया से उन लोगों पर हमला बोल दिया और फायरिंग की। मंदिर पर पथराव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के भाई के घर में काम करता है आरोपी

हमले में मयूर और उनका भाई विशाल गोस्वामी घायल हो गए। हमलावरों ने उनके चाचा अटल बिहारी गोस्वामी को भी बंधक बनाकर रखा था। हमलावरों के जाने के बाद उन्होंने पुलिस को फोन पर सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। 

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। आरोपी हमलावर पीड़ित के भाई के यहां काम करता है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि पीड़ित गोस्वामी द्वारा तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोनों घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed