फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack On Hindu Maha Sabha District President In Agra Crime News

आगरा: हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, गोवंश से भरा कंटेनर रोकने का किया था प्रयास

Tue, 06 Apr 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 06 Apr 2021 12:11 AM IST
सार

  • गोवंश से भरा कंटेनर रोकने का किया था प्रयास
  • खिड़की से लटक गए थे, रॉड से पीटा और गिराया, गंभीर घायल

विज्ञापन
Attack On Hindu Maha Sabha District President In Agra Crime News
हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष से जानकारी लेते एसपी सिटी आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रायभा में रविवार रात को अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर पर गोवंश से भरा कंटेनर रोकने पर जानलेवा हमला बोला गया। वह कंटेनर की खिड़की से लटक गए थे। मगर, कंटेनर में सवार लोगों ने उन्हें लोहे की रॉड से पीटा, धारदार हथियार से वार किए। इसके बाद खिड़की खोलकर गिरा दिया। वह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, कंटेनर नहीं पकड़ा जा सका। मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर को रविवार रात राजस्थान नंबर के कंटेनर में गोवंश लाने की जानकारी मिली थी। उन्होंने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि इनको गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। यह कंटेनर रायभा टोला प्लाजा से होता हुआ आ रहा था। इस पर वो रायभा टोला पर कार्यकर्ताओं के साथ कंटेनर का इंतजार करने लगे। तभी कंटेनर आ गया। उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने कंटेनर की स्पीड बढ़ा दी। 
विज्ञापन


इस पर वो पीछा करने लगे। वो क्लीनर की ओर खिड़की पकड़कर लटक गए। यह देख कंटेनर में सवार लोगों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से वार करने शुरू कर दिए। इसके बावजूद उन्होंने खिड़की को नहीं छोड़ा। बाद में खिड़की खोल दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। उनके गले, सिर, छाती और पैरों में चोट लगी। उन्हें कायकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी भागने में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और सीओ अछनेरा महेश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर रौनक ठाकुर से घटना की जानकारी ली। उधर, संगठन के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ अछनेरा ने बताया कि कल्लू, पप्पू और शरीफ निवासी टेढ़ी बगिया के खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है। 

फरह में पकड़ा था कंटेनर 
पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 23 मार्च की रात को मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में भी गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा था। तब गोकश फरार हो गए थे। मामले में थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed