{"_id":"615c23f88ebc3e0a54123145","slug":"attack-on-health-depatment-corona-vaccination-team-in-mathura-village-rawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कोरोना टीकाकरण करने गई टीम पर हमला, एक महिला स्वास्थ्यकर्मी घायल, जेल भेजा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कोरोना टीकाकरण करने गई टीम पर हमला, एक महिला स्वास्थ्यकर्मी घायल, जेल भेजा आरोपी
Tue, 05 Oct 2021 03:37 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 05 Oct 2021 03:37 PM IST
सार
मथुरा में कोरोना टीकाकरण का अभियान जोरों पर चल रहा है, रावल की घटना से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य केंद्र रावल पर थी। इसी दौरान टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें एक चिकित्सक सहित कई स्वास्थ्यकर्मी घायल हुए हैं। मौके पर थाना जमुनापर से गांव रावल में पुलिस टीम पहुंची है।
बताया गया है कि बलदेव के गांव रावल में स्वास्थ्य टीम कोरोना टीकाकरण के लिए गई थी। यहां एएनएम सुनीता शर्मा और ज्योति शर्मा पर हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपी मनोज पुत्र जगदीश निवासी रावल को गिरफ्तार कर धारा 151 में जेल भेज दिया है।
रावल में वैक्सीनेशन के लिए टीम एएनएम सुनीता शर्मा व ज्योति शर्मा के नेतृत्व में गई हुई थी। रावल में टीकाकरण और कोविड-19 टेस्ट चल रहा था। अचानक टीम के साथ अभद्रता कर दी गई। इसमें आरोपी मनोज पकड़ा गया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मनोज द्वारा स्वास्थ्य टीम से माफी मांगी गई। हालांकि आरोपी को जेल भेज दिया गया। सीएचसी प्रभारी सोनू चतुर्वेदी ने बताया स्वास्थ्य टीम पर आरोपी व्यक्ति द्वारा हमला कर दिया गया था। इसमें एक महिला स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गई। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़कर 151 में बंद कर जेल भेज दिया है।