फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on former block chief's office, media person shot

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय पर हमला, मीडियाकर्मी को लगी गोली

Wed, 09 Mar 2022 02:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Attack on former block chief's office, media person shot
आगरा। ताजगंज स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी प्लाजा में एक समाचार पत्र के दफ्तर पर सोमवार रात को फायरिंग की गई। हमलावर ने तीन फायर किए। इसमें एक कर्मचारी आनंद गोली लगने से घायल हो गए। कार्यालय में ही पिनाहट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव चौहान का कार्यालय है। फायरिंग की आवाज सुनकर वह आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना तकरीबन 8:30 बजे की है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव चौहान ने बताया कि वह पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में रहते हैं। उनका कार्यालय कॉलोनी के बाहर प्लाजा में है। प्लाजा में दो केबिन बने हैं। एक तरफ एक समाचार पत्र का कार्यालय चलता है तो दूसरी तरफ उनका कार्यालय है। उन्होंने रात में अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। एक के बाद एक तीन गोली मारी गईं। वह अपने केबिन में बैठे थे। आवाज सुनकर बाहर आ गए। देखा तो समाचार पत्र के दफ्तर में कर्मचारी असद गली, ताजगंज निवासी आनंद के गर्दन के ऊपर गोली लगी हुई थी। वह कंप्यूटर पर कार्य कर रहा था। दरवाजे पर लगा शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। सुुग्रीव चौहान के मुताबिक उन्होंने घायल कर्मचारी को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और सीओ सदर राजीव कुमार पहुंच गए। मामले की जांच की गई।
विज्ञापन

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि कर्मचारी के गर्दन के ऊपर गोली लगी है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। बाइक पर दो युवक आए थे। इनमें से एक कार्यालय की तरफ आया और गोली मारकर अपने साथी के साथ भाग गया। वह किधर गए, इसका पता सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी से पूछताछ के बाद रंजिश का पता करेगी पुलिस
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कि पूर्व ब्लाक प्रमुख पिनाहट पर जानलेवा हमला हुआ है। मगर, पुलिस जब पहुंची तो पूर्व ब्लाक प्रमुख पर हमले की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि घायल का उपचार कराया जा रहा है। उससे बात कर किसी तरह की रंजिश के बारे में पूछताछ की जाएगी। सुग्रीव चौहान का कहना है कि उनके कार्यालय में ही समाचार पत्र का दफ्तर बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि हमला कहीं उनके लिए तो नहीं कराया गया। इसकी पुलिस को जांच करनी चाहिए। हमले से कुछ देर पहले कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा उनके बारे में पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed